सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   DGP Says Emphasis on Strengthening Policing in Chhattisgarh Stricter Enforcement of Traffic Rules

Ambikapur : डीजीपी बोले- छत्तीसगढ़ में पुलिसिंग मजबूत करने पर जोर, ट्रैफिक नियमों में सख्ती

अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Sat, 04 Apr 2026 06:41 PM IST
DGP Says Emphasis on Strengthening Policing in Chhattisgarh Stricter Enforcement of Traffic Rules
छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अरुणदेव गौतम ने कहा है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए पुलिसिंग में सुधार, ट्रैफिक नियमों के कड़ाई से पालन और नशे के खिलाफ व्यापक सामाजिक भागीदारी बेहद जरूरी है। सरगुजा प्रवास के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि सभी रेंज के पुलिस अधीक्षकों और राजपत्रित अधिकारियों की समीक्षा बैठक में अपराध नियंत्रण, थाना स्तर की कार्यप्रणाली और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच बढ़ाने जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

डीजीपी ने कहा कि सरगुजा जैसे बड़े और ग्रामीण इलाकों में कई बार पुलिस की निगरानी पूरी तरह प्रभावी नहीं हो पाती। ऐसे में पारंपरिक पुलिसिंग तरीकों और व्यावहारिक साधनों को फिर से अपनाने की जरूरत है। उन्होंने डीएसपी स्तर के अधिकारियों को अपने क्षेत्र की गहराई से जानकारी रखने और थाना स्तर पर सतत निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षकों को नियमित निरीक्षण के साथ गांवों का भ्रमण करने और आम लोगों से संवाद बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया है। साथ ही, आईजी स्तर पर लगातार समीक्षा कर इन प्रयासों की निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।

ट्रैफिक नियमों पर सख्ती जरूरी
ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन, विशेषकर नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के मामलों पर डीजीपी ने सख्त रुख अपनाने की बात कही। उन्होंने बताया कि मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वाहन मालिकों पर भी कार्रवाई का प्रावधान है। सोशल मीडिया पर खतरनाक स्टंट और रील बनाने की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि इसे रोकने के लिए समाज को भी आगे आना होगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केवल पुलिस कार्रवाई पर्याप्त नहीं है, बल्कि बच्चों को सही दिशा देने में परिवार और स्कूलों की भूमिका भी अहम है।

नक्सलवाद पर नियंत्रण का दावा
नक्सलवाद के मुद्दे पर डीजीपी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अब संगठित सशस्त्र नक्सली गतिविधियां लगभग समाप्त हो चुकी हैं। केवल कुछ छिटपुट तत्व ही बचे हैं, जो छिपकर गतिविधियां चला रहे हैं।

नशे के खिलाफ सामूहिक प्रयास जरूरी
गांजा, अफीम और अन्य मादक पदार्थों की रोकथाम पर उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार सप्लाई चेन तोड़ने की दिशा में काम कर रही है। हालांकि, नशे की मांग को कम करना भी उतना ही जरूरी है।डीजीपी ने चेतावनी दी कि नशे की बढ़ती खपत समाज के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। इसके लिए परिवार, स्कूल, एनजीओ, स्वास्थ्य संस्थानों और समाज कल्याण विभाग को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि समाज की सक्रिय भागीदारी से ही आने वाली पीढ़ी को नशे और अपराध से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: सुन्नी क्षेत्र में मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि

04 Apr 2026

कानपुर राजकीय पॉलिटेक्निक में अडानी ग्रुप का कैंपस, टीम ने परखी छात्रों की टेक्निकल स्किल

04 Apr 2026

फतेहाबाद के टोहाना में सांसद कोटे से दिए टैंकर की दयनीय हालत देखकर शैलजा का भड़का गुस्सा, अधिकारियों को लगाई फटकार

04 Apr 2026

Jalaun: शादी सिर पर, सिलिंडर गायब, दुल्हन ने लगायी डीएम से गुहार

04 Apr 2026

लखनऊ: भारतेन्दु नाटक अकादमी के स्वर्ण जयंती समारोह की प्रेसवार्ता, अध्यक्ष ने कही ये बात

04 Apr 2026
विज्ञापन

लखनऊ: समाजवादी छात्र सभा का विरोध प्रदर्शन, बोले- पंचायत चुनाव टालना बंद करो, लोकतंत्र का सम्मान करो

04 Apr 2026

पंजाब मौसम अपडेट: बारिश के बाद तापमान गिरा, तेज हवाएं और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

विज्ञापन

ग्रीन कॉरिडोर मार्ग: निशातगंज-स्मृति वाटिका और हनुमान सेतु चौराहे पर ट्रैफिक लाइट नहीं, बैरिकेडिंग से वाहनों की रफ्तार धीमी

04 Apr 2026

Video: किन्नौर के ऊपरी क्षेत्रों में ताजा हिमपात, ठंड बढ़ी

04 Apr 2026

Video: एलपीजी संकट के बीच लखीमपुर खीरी में गैस गोदाम से 108 सिलिंडर चोरी, जांच में जुटी पुलिस

04 Apr 2026

VIDEO: गाजीपुर में वृद्ध की हत्या, परिवार में मची चीख-पुकार

04 Apr 2026

दून बुक फेस्टिवल का शुभारंभ, बच्चों से मिले सीएम धामी

04 Apr 2026

लखनऊ: एमडी शंभू कुमार अमौसी जोन के कृष्णानगर हाइडल कॉलोनी में उपभोक्ता सेवाओं की समीक्षा

04 Apr 2026

लखनऊ: इनके पास घरेलू गैस सिलिंडर कहां से आ रहा? नहीं दे पाए जवाब

04 Apr 2026

केडी सिंह स्टेडियम: कैटरिंग में गैरकानूनी घरेलू गैस सिलिंडर उपयोग, आम लोगों को समय पर गैस नहीं मिल रही

04 Apr 2026

Video: ऑरेंज के बीच शिमला में झमाझम बारिश, ठंडक बढ़ी

04 Apr 2026

करनाल में महिला क्रिकेटर नंदनी कश्यप बोलीं, निरंतर अभ्यास से मिलती है सफलता

04 Apr 2026

जींद के जुलाना में नए नियमों के विरोध में आढ़तियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, किसान नेता का बड़ा ऐलान

04 Apr 2026

हरियाणा में बदला मौसम: बारिश, ओलावृष्टि और आंधी का अलर्ट, किसानों की बढ़ी चिंता

VIDEO: राघव चड्ढा को उपनेता पद से क्यों हटाया गया, AAP में अंदरूनी घमासान; राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दिया स्पष्ट जवाब

04 Apr 2026

गोंडा में स्कूल चलो अभियान, शिक्षा से कोई न रहे वंचित, मिलकर करें प्रयास

04 Apr 2026

जगरांव में लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे पर आलू से भरा ट्रक पलटा

04 Apr 2026

मोगा में मुख्यमंत्री का विरोध करने पहुंचे किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया

04 Apr 2026

Video: नाहन में भूकंप आपदा प्रतिक्रिया ड्रिल का आयोजन, सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने लिया भाग

04 Apr 2026

डिप्टी सीएम केशव ने ममता बनर्जी और अखिलेश यादव पर साधा निशाना

04 Apr 2026

ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित अलंकरण समारोह में डिप्टी सीएम ने लिया हिस्सा

04 Apr 2026

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का काफिला टी स्टाल पर रुका, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ की चाय पर चर्चा

04 Apr 2026

लखनऊ: नेशनल काउंसलिंग ऑफ साइंस म्यूजियम का 49वां स्थापना दिवस, पेंटिंग-क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

04 Apr 2026

बाराबंकी: विवाद में युवक की हत्या, खून के निशान मिले, तनाव के बीच पुलिस फोर्स तैनात

04 Apr 2026

पानीपत में गेंद खेलने के झगड़े में पीटकर सीआरपीएफ के पूर्व जवान की हत्या

04 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed