Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Shellja's anger flared upon witnessing the deplorable condition of a water tanker provided under the MP quota in Tohana, Fatehabad; she reprimanded the officials.
{"_id":"69d0bf63100aa7f233005587","slug":"video-shelljas-anger-flared-upon-witnessing-the-deplorable-condition-of-a-water-tanker-provided-under-the-mp-quota-in-tohana-fatehabad-she-reprimanded-the-officials-2026-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में सांसद कोटे से दिए टैंकर की दयनीय हालत देखकर शैलजा का भड़का गुस्सा, अधिकारियों को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में सांसद कोटे से दिए टैंकर की दयनीय हालत देखकर शैलजा का भड़का गुस्सा, अधिकारियों को लगाई फटकार
उपमंडल के गांव डूल्ट में शादी समारोह में पहुंची सांसद कुमारी शैलजा का गुस्सा भड़क गया जब उनके द्वारा सांसद कोटे से पंचायती राज विभाग के माध्यम से दिए पानी के टैंकर की हालत दयनीय देखीं। शैलजा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से टैंकरों में पुराने टायरों का उपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये शीघ्र ही फट गए और एक महीने के भीतर ही जंग लगने लगी है जिसके कारण पानी का रिसाव हो रहा है।
शैलजा के अनुसार विभाग द्वारा खाने के बावजूद बिना किसी पूर्व सूचना के इन टैंकरों का वितरण किया गया साथ ही निर्धारित रंग की जगह अलग रंग का प्रयोग किया गया है जो कम समय में ही उड़ गया है कुमारी शैलजा ने कहा यह स्थिति सीधा तौर पर लापरवाही और जवाब देही की कमी को उजागर करती है जनता के हितों के साथ समझौता किसी भी तरह से स्वीकार नहीं किया जाएगा प्रशासन को इस पर जवाब देना होगा जिस पर भी है अनियमिताएं भारती गई है वह जिम्मेदारी तय कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। आपको बता दें कि सिरसा लोकसभा से सांसद कुमारी शैलजा द्वारा रविदास जयंती के उपलक्ष में गांव डूल्ट को एक पानी का टैंकर दिया था।
ग्रामीण बिन्टा के अनुसार विभाग द्वारा लापरवाही बरती गई है और पुराने टायर इस टैंकर को लगाए गए थे इसके चलते यह टायर फट गए हैं इसकी जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाए। कार्यकारी अभियंता देवेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले को लेकर यदि टायर पहले खराब लगाए गए थे तो उन्हें बदलवा दिया जाएगा और यदि नए अब फटे है तो बदलने का कोई प्रावधान नहीं है। देवेंद्र सिंह ने कहा कि रंग बलदने को लेकर जो निर्देश है उसे बदलवा दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।