{"_id":"69d0b9463642811d4f06efa3","slug":"video-potato-laden-truck-overturns-on-ludhiana-ferozepur-highway-in-jagraon-2026-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"जगरांव में लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे पर आलू से भरा ट्रक पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगरांव में लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे पर आलू से भरा ट्रक पलटा
जगरांव में लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे पर शनिवार को एक आलू से भरा ट्रक पलट गया। यह घटना शेरपुरा चौक के पास हुई, जिसमें बड़ा हादसा टल गया और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
ट्रक पलटने से आलू की बोरियां सड़क पर बिखर गईं, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही बस स्टैंड चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को संभाला।
जानकारी के अनुसार, आलू से लदा यह ट्रक मोगा से लुधियाना की ओर जा रहा था। शेरपुरा चौक के पास पहुंचते ही ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि उस समय आसपास कोई अन्य वाहन नहीं था, जिससे किसी बड़े हादसे से बचा जा सका।
ट्रक चालक मीत सिंह ने बताया कि ट्रक में आलू की बोरियां अधिक लदी होने के कारण वाहन असंतुलित हो गया, जिसके परिणामस्वरूप यह दुर्घटना हुई।
पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा करवाया और सड़क पर बिखरे आलू की बोरियों को वापस ट्रक में लदवाया। इसके बाद यातायात को सामान्य रूप से बहाल कर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।