{"_id":"6ad0c0f3fdd7c415f3041ef0","slug":"two-accused-escaped-from-custody-in-handcuffs-outside-the-police-commissioners-office-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-118491-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर से हथकड़ी सहित कस्टडी से भागे दो आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर से हथकड़ी सहित कस्टडी से भागे दो आरोपी
Thu, 15 Oct 2026 05:32 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Thu, 15 Oct 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
तबीयत खराब होने का लगाया बहाना, डिवीजन पांच की पुलिस ने किया मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। पुलिस कमिश्नर कार्यालय के ठीक बाहर से पुलिस हिरासत में मौजूद दो शातिर आरोपी फरार हो गए। इस घटना ने महानगर की कानून व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अचानक पेट दर्द और घबराहट का नाटक किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस मुलाजिम को गच्चा दिया और हथकड़ी समेत गायब हो गए। इस वारदात के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और पुलिस फरार आरोपियों का पीछा करती रही। थाना डिवीजन पांच पुलिस ने मालेरकोटला के प्रिंस शर्मा उर्फ प्रिंस और जालंधर के रमनदीप सिंह उर्फ रिंकू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
गिरफ्तारी और फरार होने का तरीका
पुलिस द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार दोनों आरोपी थाना मॉडल टाउन के एक चोरी मामले में गिरफ्तार हुए थे। उनका दो दिन का पुलिस रिमांड था और उन्हें सीआईए वन में पूछताछ के लिए लाया गया था। अन्य आरोपियों से पूछताछ के दौरान टीम ने उन्हें गाड़ी में बाहर बिठाए रखा। इसी बीच गाड़ी में बैठे रमनदीप सिंह ने अचानक तबीयत खराब होने का बहाना बनाया। सुरक्षाकर्मी ने हथकड़ी ढीली की तो दोनों ने मिलकर पुलिस मुलाजिम को धक्का दिया और फरार हो गए।