Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Police detained farmers who arrived in Moga to protest against the Chief Minister.
{"_id":"69d0b3e722f8a30c7e00520c","slug":"video-police-detained-farmers-who-arrived-in-moga-to-protest-against-the-chief-minister-2026-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में मुख्यमंत्री का विरोध करने पहुंचे किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में मुख्यमंत्री का विरोध करने पहुंचे किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया
मोगा में आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की रैली आयोजित की गई। इस रैली के दौरान किसान अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से सवाल पूछने के इरादे से पहुंचे थे।
जानकारी के अनुसार, पहले किसान मोगा के गांव दुनेके में एक गुरुद्वारे के पास इकट्ठा हुए थे। इसके बाद पुलिस ने सभी किसानों को एक श्मशान घाट में 4 घंटे नजरबंद कर कर रहे थे । हालांकि, बाद में कुछ किसान पुलिस को चकमा देकर मोगा की नई दाना मंडी स्थित रैली स्थल तक पहुंच गए। रैली स्थल पर पहुंचते ही पुलिस ने किसानों को हिरासत में लेकर गाड़ियों में बैठाकर थाने ले जाया गया। इस दौरान किसानों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।किसान नेताओं ने कहा कि पहले नेताओं द्वारा लोगों को सवाल पूछने के लिए प्रोत्साहित किया जाता था, लेकिन अब वही नेता सवालों से बच रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों के साथ अन्याय और दमन किया जा रहा है। किसानों का कहना है कि वे मुख्यमंत्री से पंजाब में बढ़ते नशे, कथित फर्जी एनकाउंटर, खनौरी धरने से किसानों को हटाने और ट्रैक्टर-ट्रॉली से जुड़े मुद्दों पर जवाब मांगना चाहते थे, लेकिन उन्हें पहले ही रोक दिया गया। नेताओं ने चेतावनी दी कि किसान अब चुप नहीं बैठेंगे और 2027 के चुनाव तक हर गांव और इलाके में सरकार के मंत्रियों और विधायकों का विरोध किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।