{"_id":"6a786cf16412bb7a6d051e4b","slug":"another-accident-at-adani-power-plant-26-year-old-worker-killed-after-being-hit-by-a-hiva-protests-demanding-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदाणी पावर प्लांट में फिर हादसा: हाइवा की चपेट में आने से 26 वर्षीय कर्मचारी की मौत; मुआवजे को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदाणी पावर प्लांट में फिर हादसा: हाइवा की चपेट में आने से 26 वर्षीय कर्मचारी की मौत; मुआवजे को लेकर प्रदर्शन
Sun, 09 Aug 2026 05:59 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 09 Aug 2026 05:59 PM IST
सार
अदाणी पावर प्लांट में कर्मचारी की मौत के बाद विवाद बढ़ गया है। हाइवा की चपेट में आने से 26 वर्षीय केशव कुमार महिलांगे की मौत हुई। इसके बाद परिजन और श्रमिक संगठनों ने मुआवजे की मांग को लेकर प्लांट गेट पर धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
घटना स्थल की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायपुर जिले के रायखेड़ा स्थित अदाणी पावर प्लांट में लगातार हो रहे हादसों ने एक बार फिर कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्लांट परिसर में हाइवा की चपेट में आने से 26 वर्षीय कर्मचारी केशव कुमार महिलांगे की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों और श्रमिक संगठनों ने मुआवजे की मांग को लेकर प्लांट के मुख्य गेट पर विरोध शुरू कर दिया।
जानकारी के मुताबिक हादसे में केशव कुमार महिलांगे की जान चली गई। मृतक जांजगीर-चांपा जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन प्लांट पहुंचे और शव सुपुर्दगी के साथ मुआवजे की मांग रखी। परिजनों के साथ छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और मजदूर यूनियन से जुड़े लोग भी प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने प्लांट प्रबंधन से जिम्मेदार अधिकारियों को मौके पर बुलाकर मुआवजे के संबंध में बातचीत करने की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि हादसे के बाद परिवार आर्थिक सहायता और उचित मुआवजे की मांग कर रहा है, लेकिन इस मुद्दे पर बातचीत के लिए प्लांट प्रबंधन की ओर से जिम्मेदार अधिकारी सामने नहीं आए हैं। इसी वजह से विरोध की स्थिति बनी हुई है। इस घटना के बीच प्लांट में कुछ दिन पहले हुए एक अन्य हादसे का मामला भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि करीब तीन दिन पहले हुए हादसे में पांच मजदूर घायल हुए थे। लगातार कम अंतराल में हादसे सामने आने के बाद श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया है कि पिछले हादसे की जानकारी सार्वजनिक होने से रोकने की कोशिश की गई थी। हालांकि, इस आरोप की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। एक के बाद एक हादसों के बाद अब प्लांट में सुरक्षा मानकों और कर्मचारियों के लिए किए गए सुरक्षा इंतजामों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। खासकर भारी वाहनों की आवाजाही वाले क्षेत्रों में कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। फिलहाल मृतक के परिजन मुआवजे की मांग को लेकर प्लांट गेट पर डटे हुए हैं। मामले में प्रबंधन और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट होने