सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Attempt to catch flight using fake Aadhaar fails, Indore youth arrested at Raipur airport

Raipur News: फर्जी आधार के सहारे फ्लाइट पकड़ने की कोशिश नाकाम, रायपुर एयरपोर्ट पर इंदौर का युवक गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 15 Mar 2026 01:06 PM IST
विज्ञापन
सार

रायपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान फर्जी पहचान पत्र के जरिए हवाई यात्रा करने की कोशिश कर रहे एक युवक को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया।

Attempt to catch flight using fake Aadhaar fails, Indore youth arrested at Raipur airport
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रायपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान फर्जी पहचान पत्र के जरिए हवाई यात्रा करने की कोशिश कर रहे एक युवक को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया। आरोपी दूसरे व्यक्ति के नाम से जारी एयर टिकट पर रायपुर से इंदौर जाने की तैयारी में था, लेकिन जांच के दौरान उसकी चालाकी उजागर हो गई।
Trending Videos


जानकारी के मुताबिक, 12 मार्च को एयरपोर्ट पर नियमित सुरक्षा जांच के दौरान युवक ने पहचान के लिए आधार कार्ड प्रस्तुत किया। दस्तावेज की जांच के दौरान सुरक्षा कर्मियों को कार्ड पर संदेह हुआ। इसके बाद जब आधार कार्ड की गहन जांच की गई तो पता चला कि वह फर्जी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी ने स्नेहल राजू भाई पटेल के नाम से बने आधार कार्ड में अपना फोटो लगाकर उसे नकली तरीके से तैयार किया था। इसी फर्जी दस्तावेज के आधार पर वह विमान में यात्रा करने की कोशिश कर रहा था। सतर्क सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत उसे हिरासत में लेकर पुलिस को सौंप दिया।

पूछताछ में आरोपी की पहचान कुलदीप सिंघल के रूप में हुई। वह मूल रूप से इंदौर के बरपानी धाम क्षेत्र स्थित श्रद्धा श्री कॉलोनी का रहने वाला है। फिलहाल वह खंडवा रोड स्थित कृष्णा एवेन्यू फेस-1, लिम्बोदी, थाना तेजाजी नगर क्षेत्र में रह रहा था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया और न्यायालय में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed