सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   village Sarpanch died after falling into pit on the railway overbridge

Raigarh News: रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माणाधीन गड्ढे में गिरकर सरपंच की मौत, देर रात हादसा, जांच में जुटी पुलिस

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 16 Mar 2026 02:27 PM IST
विज्ञापन
सार

रायगढ़ में सरपंच जेगराम भगत रात्रि में पारिवारिक कार्यक्रम से लौटते समय ढोलनारा के पास निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज के गड्ढे में बाइक सहित गिर गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

village Sarpanch died after falling into pit on the railway overbridge
सड़क हादसे में सरपंच की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माणाधीन गड्ढे में बाइक समेत गिरने से गांव के एक सरपंच की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रेलवे ठेका कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है।

Trending Videos


मिली जानकारी के अनुसार, तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रेगांव का सरपंच जेगराम भगत बीती रात अपने किसी रिश्तेदार के यहां से पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर अपने गांव लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जेगराम जब ढोलनारा गांव के पहुंचे ही थे कि निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के गड्ढे में बाइक समेत गिर गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी आज सुबह ग्रामीणों को लगी। तब उन्होंने पुलिस को घटना से अवगत कराया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई।

इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि उनके क्षेत्र में रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण काम जारी है और ठेकेदार के द्वारा लापरवाही पूर्वक किसी डायवर्जन या चेतावनी वाला बोर्ड नहीं लगाया गया। जिसके कारण यह घटना हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed