{"_id":"69b560500a370cee53094fd8","slug":"raigarh-satyanand-pradhans-killers-still-at-large-women-from-a-womens-group-submit-a-memorandum-to-the-superintendent-of-police-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4048607-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh : सत्यानंद प्रधान के हत्यारे अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर, महिलाओं ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh : सत्यानंद प्रधान के हत्यारे अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर, महिलाओं ने सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
सार
रायगढ़ जिले में पिछले दिनों 18 फरवरी को सत्यानंद प्रधान की हत्या मामले में अब कोलईबहाल गांव की महिला समूह की महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपते हुए सीबीआई जांच कराने एवं जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।
महिला समूह में पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
विस्तार
रायगढ़ जिले में पिछले दिनों 18 फरवरी को सत्यानंद प्रधान की हत्या मामले में अब कोलईबहाल गांव की महिला समूह की महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपते हुए सीबीआई जांच कराने एवं जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।
Trending Videos
पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपे गए ज्ञापन पत्र में कोलईबहाल महिला समूह की महिलाओं ने बताया है कि अज्ञात लोगों ने 18 फरवरी की रात सत्यानंद प्रधान की हत्या कोलईबहाल-बेहरापाली पुल के पास कर दी गई थी। इस घटना के काफी दिन बीत जाने के बावजूद अपराधी की गिरफ्तारी नही हो पाने से क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। महिलाओं ने बताया कि अभी तक पुलिस ने कई युवकों एवं महिलाआंे से पूछताछ की जा चुकी है। लगातार पूछताछ के कारण क्षेत्र के लोगों को मानसिक तनाव एवं सामाजिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने यह भी कहा कि जल्द ही इस मामले का खुलासा नही हो पाता है तो क्षेत्र के लोगों में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कमजोर हो सकता है। इस लिहाज से गांव की महिला समूह ने आज जिला मुख्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपते हुए हत्याकांड की निष्पक्ष जांच सीबीआई से कराने एवं जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव में मादक पदार्थ की होती है बिक्री
कोलईबहाल महिला समूह की महिलाओं ने अपने ज्ञापन के माध्यम से यह भी शिकायत किया है कि कुछ मोहल्लों में मादक पदार्थो की अवैध बिक्री हो रही है। जिससे कारण बाहरी लोगों का उनके गांव में आना-जाना लगा रहता है। इसलिये उन्होंने अपने ज्ञापन में मादक पदार्थ की बिक्री पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।