सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Two Accused Arrested for Theft at Cell Spot Mobile Store iPhones Worth 14 Lakh Recovered in Raigarh

Raigarh: सेल स्पॉट मोबाइल दुकान में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, 14 लाख के आईफोन बरामद

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 15 Mar 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
सार

रायगढ़ में पिछले दिनों मोबाइल दुकान में घुसकर नगदी रकम और 16 नग आईफोन चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने चलती ट्रेन से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

Two Accused Arrested for Theft at Cell Spot Mobile Store iPhones Worth 14 Lakh Recovered in Raigarh
मोबाइल दुकान में चोरी के आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में पिछले दिनों मोबाईल दुकान में घुसकर नगदी रकम के अलावा 16 नग आईफोन चोरी करने वाले दो आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी गई 16 आईफोन बरामद कर लिया है। रायगढ़ शहर के गोपी टॉकीज के सामने स्थित सेल स्पॉट मोबाइल दुकान में 09 मार्च की रात चोरी की घटना सामने आई थी। दुकान संचालक मोहम्मद फारुक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि 10 मार्च की सुबह 10 बजे जब वह दुकान पहुंचा और शटर खोलकर अंदर पहुंचा तो देखा कि शोकेस काउंटर में रखे मोबाइल फोन अस्त-व्यस्त मिले। जांच करने पर पता चला कि दुकान की दूसरी मंजिल के दरवाजे का लॉक तोड़कर अज्ञात चोर अंदर घुसा और ग्राउंड फ्लोर स्थित दुकान से 16 नग आईफोन तथा काउंटर में रखी नकदी चोरी कर फरार हो गया।

Trending Videos


सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी घटना
पीड़ित की शिकायत के बाद सिटी कोतवाली पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305, 331(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। अज्ञात आरोपी को पकड़ने कोतवाली पुलिस और साइबर थाना की विशेष टीम गठित कर तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान कर उसकी तलाश तेज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चलती ट्रेन में पकड़ाया आरोपी
जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि संदेही मोबाइल का उपयोग कर रहा है, जिस पर साइबर टीम ने तकनीकी विश्लेषण कर उसकी लोकेशन ट्रेस की गई। पुलिस टीम तत्काल रायपुर पहुंची और रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों पर आरोपी की तलाश शुरू की गई। इसी दौरान आरोपी ट्रेन में बैठकर रायगढ़ की ओर आ रहा था, जिसे चलती ट्रेन में ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर धर दबोचा।

एक और चोरी की घटना को दे चुका है अंजाम
पकड़े गए आरोपी की पहचान आकाश चौहान उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम कलमी के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने सेल स्पॉट मोबाइल दुकान में चोरी करना स्वीकार किया तथा यह भी बताया कि उसने जनवरी माह में अपने साथियों के साथ बोईरदादर चौक स्थित साहा मोबाइल दुकान में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

ट्रेन में बैठकर पहुंचा था रायगढ़
आरोपी ने बताया कि वह रायपुर से ट्रेन में बैठकर रायगढ़ आया और दुकान के पीछे निर्माणाधीन हिस्से के पास लगी लोहे की सीढ़ी के सहारे ऊपर चढ़कर दूसरी मंजिल का लॉक तोड़कर दुकान में घुसा और शोकेस में रखे 16 नग आईफोन को एक काले रंग के बैग में भर लिया तथा काउंटर से नकदी लेकर उसी रास्ते से फरार हो गया।

दोनों आरोपी को भेजा गया जेल
पुलिस ने आरोपी आकाश चौहान से चोरी के आईफोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। वहीं चोरी का एक आईफोन उसके साथी लकेश्वर उर्फ लक्की चंद्रा उम्र 21 वर्ष निवासी सोनूमुड़ा के कब्जे से बरामद कर उसे भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। साथ ही चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में दर्ज पूर्व चोरी मामले में आरोपी को पृथक से पुलिस रिमांड पर लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed