सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Delivery Boy Beaten Up Inside Gas Office Incident Caught on CCTV Accused Sent to Jail

Raigarh : गैस ऑफिस में घुसकर डिलीवरी बॉय की पिटाई, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना, आरोपी को भेजा जेल

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 15 Mar 2026 03:49 PM IST
विज्ञापन
सार

रायगढ़ जिले में सड़क में मामूली विवाद के बाद गैस ऑफिस में घुसकर डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट करने वाले आरोपी रिहान खान को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।

Delivery Boy Beaten Up Inside Gas Office Incident Caught on CCTV Accused Sent to Jail
गैस ऑफिस में घुसकर डिलीवरी बॉय से मारपीट - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार

रायगढ़ जिले में सड़क में मामूली विवाद के बाद गैस ऑफिस में घुसकर डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट करने वाले आरोपी रिहान खान को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी राजा अग्रवाल ने 12 मार्च को चक्रधरनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि 11 मार्च की सुबह करीब 10ः30 बजे अपने ऑटो से प्रियदर्शनी एचपी गैस ऑफिस, दुर्गा मंदिर के सामने बोईरदादर रोड में गैस की होम डिलीवरी करने जा रहा था। इसी दौरान सुभाष चौक के पास एक मोटरसाइकिल चालक से साइड देने की बात को लेकर उसकी मामूली बहस हो गई। इसके बाद राजा अपने काम के लिए गैस ऑफिस पहुंच गया।

Trending Videos


मोटरसाइकिल चालक भी राजा का पीछा करते हुए गैस ऑफिस तक पहुंच गया और अंदर घुसकर अश्लील गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट करने लगा। गैस आफिस के कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। मारपीट करने वाले युवक से नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम रिहान खान निवासी जिला पंचायत के पीछे छोटे अतरमुड़ा थाना चक्रधरनगर जिला रायगढ़ बताया। मारपीट का वीडियो गैस ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत के बाद चक्रधर नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296, 115(2), 333 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लेते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने मारपीट करने की बात स्वीकार की। जिसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed