{"_id":"69b3e8f4ba9be043e80facb8","slug":"raigarh-youth-congress-members-submitted-a-memorandum-regarding-the-continuous-deaths-of-elephants-leveling-allegations-against-the-forest-department-and-demanding-a-high-level-investigation-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4044358-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: हाथियों की लगातार हो रही मौत को लेकर युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, वन विभाग पर लगाये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: हाथियों की लगातार हो रही मौत को लेकर युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, वन विभाग पर लगाये आरोप
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
सार
रायगढ़ जिले में हाथियों की लगातार हो रही मौतों को लेकर युवा कांग्रेसियों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में लगातार हो रही हाथियों के मौत को लेकर एवं तीन दिन पहले घरघोड़ा के कुरकुट नदी में दो हाथी शावक के शव मिलने के मामले में भारतीय युवा कांग्रेस ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उच्चतरीय जांच एवं कठोर कार्रवाई की मांग के संबंध में जिला कलेक्टर को आज ज्ञापन सौंपा है।
Trending Videos
भारतीय युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष उस्मान बेग में अपने ज्ञापन के माध्यम से कहा है कि घरघोड़ा क्षेत्र के कुरकुट नदी में दो हाथियों के शावकों की शव मिलने की घटना अत्यंत गंभीर है। विगत कई वर्षो से रायगढ़ जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में करंट लगने, अवैध फेसिंग, असुरक्षित एवं ढीले विद्युत तार, पानी में डूबने के अलावा संदिग्ध परिस्थितियों में कई हाथियों की मौत हो चुकी है। लगातार इस तरह की घटनाएं यह दर्शाता है कि हाथियों की सुरक्षा, निगरानी और संरक्षण में वन विभाग के द्वारा गंभीरता नही बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय युवा कांग्रेस का यह भी कहना है कि हाथी देश का अत्यंत संरक्षित वन्यजीव है। जिसकी सुरक्षा के लिये वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के अंतर्गत कठोर कानूनी प्रावधान है। इसके बावजूद लगातार हाथियों की मौत होना अत्यंत चिंताजनक है। समय रहते इस विषय पर ठोस एवं प्रभावी कदम नही उठाये गए तो आने वाले समय में इस तरह की घटनाओं में और अधिक वृद्धि होनें की आशंका है। भारतीय युवा कांग्रेस ने अपनी पांच सूत्रीय मांग के संबंध में जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।
भारतीय युवा कांग्रेस के प्रमुख मांगों में
1. घरघोड़ा के कुरकुट नदी में मिले दो हाथियों के मौत की उच्चडतरीय जांच एवं वास्तविक कारणों को सार्वजनिक कि जाये।
2. रायगढ़ जिले में पिछले कई वर्षो में हुई हाथियों की मौत की सभी घटनाओं की विस्तृत जांच कर निर्धारित किया जाये कि इनमें कहीं न कहीं वन विभाग की लापरवाही या निगरानी की कमी तो जिम्मेदार नही है।
3. यदि जांच में वन विभाग के किसी अधिकारी अथवा कर्मचारी की लापरवाही या उदासीनता सामने आती है तो उनके विरूद्ध कठोर विभागीय एवं वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
4. हाथी प्रभावित क्षेत्रों में अवैध करंट, अवैध फेंसिंग तथा असुरक्षित विद्युत लाइनों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाये।
5. जिले में हाथियों की सुरक्षा उनके पारंपरिक मार्गो की रक्षा तथा मानव हाथी संघर्ष को रोकने के लिये ठोस एवं प्रभावी कार्ययोजना बनाकर उसे तत्काल लागू किया जाये।