सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Two accused arrested in the case of death of two elephants search continues for one bodies were found in Kurku

Raigarh : दो हाथियों की मौत मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी, कुरकुट नदी में कल मिले थे शव

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 12 Mar 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
सार

रायगढ़ कुरकूट नदी में कल दो हाथी शावकों के शव मिलने के मामले में वन विभाग की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, एक अन्य की तलाश जारी है।

Two accused arrested in the case of death of two elephants search continues for one bodies were found in Kurku
दो हाथियों की मौत मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कुरकुट नदी में कल दो हाथी शावकों के शव मिलने के मामले में वन विभाग की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं, एक अन्य की तलाश की जा रही है। ग्रामीणों के द्वारा लगाये गए करंट की चपेट में आने से दोनों हाथियों की मौत हुई थी।

Trending Videos


मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ वन मंडल के अंतर्गत आने वाले घरघोड़ा रेंज के कुरकुट नदी के पास कल दोपहर दो हाथियों का शव मिला था, जिसमें से एक हाथी शावक की उम्र 3 साल और दूसरे की उम्र करीब 5 से 6 साल के आसपास थी। दोनों ही शव नदी के सोपानी क्षेत्र के पास होने के कारण वन विभाग के लिए मौत के कारणों का पता लगाना चुनौतीपूर्ण था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप वन मंडलाधिकारी आशुतोष मंडावा के मार्गदर्शन में प्रभारी वन परिक्षेत्र अधिकारी विक्रांत सिंह सिंह की नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने रामकुमार राठिया 55 साल, धरम सिंह राठिया 38 साल दोनों निवासी पाकादरहा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक अन्य आरोपी फरार है उसकी भी पतासाजी की जा रही है। साथ ही आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

तीन दिन पहले हुई थी मौत
वन विभाग की टीम की जांच में यह बात सामने आई कि आरोपियों ने खेत में सिंचाई करने के लिये नदी में मोटर लगाया था जिसके करंट की चपेट में आने से तीन दिन पहले ही दोनों हाथियों की मौत हो चुकी थी। टीम ने घटना में प्रयुक्त सोलर प्लेट, तार, बैटरी, फेंसिंग वायर, वाटर पाइप सहित अन्य सामग्री भी वन विभाग ने जब्त कर लिया है, और आरोपियों को जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

हर एंगल से की जा रही थी जांच
रायगढ़ वन मंडलाधिकारी अरविंद पीएम ने बताया कि कल हमे कुरकुट नदी में दो हाथियों की मौत की सूचना मिली थी। इस मामले में हमने हर एंगल से जांच की। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है एक अन्य फरार है उसकी भी पतासाजी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed