{"_id":"69b02215b77cb518e408318c","slug":"raigarh-theft-at-a-mobile-shop-thief-flees-with-16-iphones-and-30000-rupees-in-cash-incident-captured-on-cctv-camera-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4034194-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइव कैमरे में कैद चोर: दुकान से 16 iPhone चोरी, काउंटर से कैश भी उड़ाया; दूसरी मंजिल से ऐसे घुसा अंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइव कैमरे में कैद चोर: दुकान से 16 iPhone चोरी, काउंटर से कैश भी उड़ाया; दूसरी मंजिल से ऐसे घुसा अंदर
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
सार
रायगढ़ में एक मोबाइल दुकान में अज्ञात चोर ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर ने दूसरी मंजिल का लॉक तोड़कर दुकान में घुसकर सामान चोरी कर लिया। चोरी की कुल कीमत लगभग 13 लाख 39 हजार रुपये बताई जा रही है।
लाइव कैमरे में कैद चोर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में बीती रात एक मोबाइल दुकान में चोरी हुई। अज्ञात चोर ने दुकान से 16 आईफोन और 30 हजार रुपये नकद चुरा लिए। चोरी की यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
Trending Videos
यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। शहर के गोपी टॉकीज सड़क पर स्थित सेल स्पॉट मोबाइल दुकान में यह वारदात हुई। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध की तस्वीर सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी है। दुकान संचालक मोहम्मद फारूक ने बताया कि वे रात 9:30 बजे दुकान बंद कर घर गए थे। आज सुबह 10 बजे दुकान खोलने पर उन्हें चोरी का पता चला। शोकेस काउंटर में रखे मोबाइल अस्त-व्यस्त थे। 16 आईफोन मोबाइल और काउंटर की दराज से 30 हजार रुपये नकद गायब मिले।
मोहम्मद फारूक ने जांच के बाद बताया कि चोर दुकान की दूसरी मंजिल के दरवाजे का लॉक तोड़कर अंदर घुसा था। इसके बाद वह ग्राउंड फ्लोर स्थित दुकान में पहुंचा। वहां से उसने मोबाइल फोन और नकदी चुराए। फिर वह फरार हो गया। चोरी गए मोबाइल और नकदी की कुल कीमत लगभग 13 लाख 39 हजार रुपये आंकी गई है।
सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 और 331(4) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस का लक्ष्य है कि जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ा जा सके।