सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   trailer caught fire during welding video in raigarh

रायगढ़ में हादसा: वेल्डिंग के दौरान ट्रेलर में लगी भीषण आग, दिखीं लपटें; देर शाम धू-धूकर जला

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 10 Mar 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
सार

रायगढ़ जिला मुख्यालय में महमाया मंदिर के पास स्थित एक गैरेज में वेल्डिंग कार्य के दौरान चिंगारी से ट्रेलर में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते भयावह रूप धारण कर लिया और पास खड़ी एक अन्य 407 वाहन को भी अपनी चपेट में ले लिया।

trailer caught fire during welding video in raigarh
ट्रेलर में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में मंगलवार की शाम गैरेज में वेल्डिंग करते समय एक ट्रेलर में आग लग गई। घटना की जानकारी के बाद अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। जिसके बाद फायर बिग्रेड की दो गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई है।

Trending Videos


मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम 7 बजे के आसपास रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग में महमाया मंदिर के पास स्थित एक गैरेज में रोजाना की भांति वेल्डिंग का काम चल रहा था। बताया जा रहा है कि वेल्डिंग के दौरान चिंगारी की चपेट में आकर एक ट्रेलर में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने भयावह रूप अख्तियार कर लिया और पास ही खड़ी एक अन्य 407 वाहन भी आग की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई जिसके बाद दमकल की टीम को घटना से अवगत कराया गया। बताया जा रहा है कि फायर बिग्रेड की दो गाड़ी मौके पर पहंुचकर आग बुझाने के प्रयास में जुट गई है। आगजनी की इस घटना में कितने का नुकसान हुआ है इसकी जानकारी अभी नही मिल सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed