सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Bodies of two elephant calves found in the river forest department team investigating the cause of death in Ra

Raigarh: नदी में दो हाथी शावकों का शव मिला, मौत के कारणों की जांच में जुटी वन विभाग की टीम

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 11 Mar 2026 08:45 PM IST
विज्ञापन
सार

रायगढ़ में आज दोपहर कुरकुट नदी में दो हाथियों की लाश मिली है, मामला रायगढ़ वन मंडल के घरघोड़ा रेंज का है। वन विभाग की टीम ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Bodies of two elephant calves found in the river forest department team investigating the cause of death in Ra
नदी में दो हाथी की लाश मिली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बुधवार को कुरकुट नदी में दो हाथी शावक का शव मिला है। घटना की जानकारी के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ वन मंडल के अंतर्गत आने वाले घरघोड़ा रेंज के कुरकुट नदी कक्ष क्रमांक 1273 आरएफ के पास आज दोपहर गांव के ग्रामीणों ने दो हाथी शावक का शव देखा। जिसके बाद उन्होंने पूरे मामले की जानकारी वन विभाग की टीम को दी। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचकर और शव को बाहर निकाला गया।

Trending Videos


बताया जा रहा है कि नदी के बगल में खेत है, जिसमें किसानों के द्वारा सोलर पैनल का फेसिंग लगाया है, इस लिहाज से वन विभाग ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गांव के ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों उनके क्षेत्र में 19 हाथियों का दल विचरण कर रहा था। गांव के ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि नदी में नहाते समय यह घटना हुई होगी। वहीं वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हाथी शावकों की मौत के कारणों का पता चल सकेगा, फिलहाल इस मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायगढ़ वन मंडल में 37 हाथियों का दल
एक अन्य जानकारी के अनुसार रायगढ़ वन मंडल में इन दिनों कुल 37 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। जिसमें घरघोड़ा रेंज के चारमार बीट में 19 हाथी, डेहरीडीह में 7, सामारूमा में 5, कांटाझरिया में 2, कमतरा और कसडोल में भी 2-2 हाथियों की मौजूदगी है। 19 हाथियों के दल में से ही दो हाथियों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed