{"_id":"69b40704a7323e336a04186d","slug":"cricketer-kuldeep-yadav-and-vanshika-mehndi-and-haldi-ceremonies-held-in-mussoorie-bride-and-groom-danced-2026-03-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kuldeep Yadav Wedding: वंशिका-कुलदीप की हल्दी और मेहंदी में चहल का धमाल, जमकर नाचे दूल्हा-दुल्हन, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kuldeep Yadav Wedding: वंशिका-कुलदीप की हल्दी और मेहंदी में चहल का धमाल, जमकर नाचे दूल्हा-दुल्हन, तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 13 Mar 2026 06:33 PM IST
सार
Kuldeep Yadav Wedding In Mussoorie: क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी पहाड़ों की रानी मसूरी में कल होगी। आज उनकी हल्दी और मेहंदी की रस्में पूरी हुई।
विज्ञापन
1 of 5
कुलदीप यादव की हल्दी की रस्म
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहाड़ों की रानी मसूरी में भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी की हल्दी व मेंहदी की रस्म धूमधाम से संपन्न हो गई है । शनिवार को कुलदीप यादव वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे। रस्मों में दोनों परिवारों के लोग और करीबी मेहमान शामिल हुए। संगीत और कॉकटेल कार्यक्रम रात को होगा। कुलदीप यादव की शादी को लेकर शहर में भी उत्साह देखा जा रहा है।
शुक्रवार को कुलदीप यादव की शादी की मेंहदी और हल्दी की रस्म होटल सवाय में हुई। हल्दी और मेहंदी की रस्में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुईं।
कुलदीप यादव की हल्दी की रस्म
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
समारोह में परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और करीबी दोस्त मौजूद रहे और शादी की खुशियों में शामिल हुए। इस मौके पर कुलदीप यादव और उनकी दुल्हन वंशिका ने ढोल नगाड़ों के साथ हल्दी और मेंहदी की रस्म के लिए जाते समय खूब डांस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
कुलदीप यादव की हल्दी की रस्म
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शादी के लिए सवाय होटल को दुल्हन की तरह सजाया गया है। हल्दी और मेहंदी की रस्मों के दौरान संगीत और पारंपरिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिससे माहौल बेहद उत्साहपूर्ण बना रहा। दूल्हा बने कुलदीप यादव लाइट गुलाबी कलर के कुर्ता-पायजामा में नजर आए, जबकि दुल्हन बनने जा रहीं वंशिका मेहंदी समारोह में पारंपरिक परिधान में लाइट एवं गहरे गुलाबी कलर की साड़ी पहनकर आकर्षक दिखाई दी।
4 of 5
कुलदीप यादव के साथ चहल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साथ ही हल्दी की रस्म के दौरान कुलदीप यादव ने पीले रंग के कुर्ता पायजामा और वंशिका ने पीले कलर की साड़ी पहन रखी थी । इस ढोल नगाड़ों पर उनके मेहमान और दुल्हा -दुल्हन जमकर ठुमके लगाते नजर आए। दोनों परिवारों के सदस्यों ने एक-दूसरे को बधाई दी और समारोह का आनंद लिया।
विज्ञापन
5 of 5
कुलदीप यादव की हल्दी की रस्म के लिए सजावट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
14 मार्च को कुलदीप यादव और वंशिका सात फेरे लेकर विवाह बंधन में बंधेंगे। शादी समारोह को निजी रखा गया है, जिसमें परिवार और करीबी मेहमानों को ही आमंत्रित किया गया है। शादी के बाद लखनऊ में भव्य रिसेप्शन आयोजित किए जाने की भी तैयारी है। शादी समारोह में मोहित शर्मा, टी दिलीप, रिंकू सिंह यजुवेंद्र चहल सहित अन्य क्रिकेटर समारोह में पहुंचे है ।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।