सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Smuggler caught with 112 grams of heroin

Dehradun News: 112 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर पकड़ा

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Smuggler caught with 112 grams of heroin
विज्ञापन
अवैध नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दून पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना राजपुर पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने 112 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
Trending Videos




एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 15 मार्च को राजपुर पुलिस और एएनटीएफ की टीम क्षेत्र में होटल, रेस्टोरेंट, बार, वाहनों तथा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने धोरण पुल के पास से आरोपी राहुल चौधरी उर्फ जोगी (35) निवासी जनपद बिजनौर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 112 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार को भी सीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




राजपुर थाना प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सहारनपुर और बिजनौर से हेरोइन खरीदकर देहरादून में नशे के आदी लोगों को बेचने की फिराक में था। उससे इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed