सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Prostitution Busted in Gandhi Nagar on Chakrata Road Three Arrested Dehradun Uttarakhand news in hindi

Dehradun: गांधी नगर में मकान पर छापा, देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, दो संचालक सहित तीन गिरफ्तार

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Tue, 17 Mar 2026 02:21 PM IST
विज्ञापन
सार

एक मकान में अवैध देह व्यापार संचालित हो रहा था। पुलिस ने मौके पर छापा मारा। पूछताछ में मकान मालिक ने स्वीकार किया कि वह अपने सहयोगी के साथ मिलकर देह व्यापार का संचालन करती है।

Prostitution Busted in Gandhi Nagar on Chakrata Road Three Arrested Dehradun Uttarakhand news in hindi
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने चकराता रोड स्थित गांधी नगर क्षेत्र में एक मकान पर छापा मार देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से दो संचालकों सहित एक ग्राहक को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन महिलाओं को पीड़ित के रूप में चिन्हित किया गया है।

Trending Videos


प्रभारी निरीक्षक प्रदीप पंत के नेतृत्व में टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रघुनाथ मंदिर के पास एक मकान में अवैध देह व्यापार संचालित हो रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए मकान में दबिश दी। छापे के दौरान प्रथम मंजिल पर तीन महिलाएं और दो पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान मालिक ने कबूला सच
पूछताछ में मकान मालिक रानी देवी ने स्वीकार किया कि वह अपने सहयोगी आशीष कुमार पांडे के साथ मिलकर देह व्यापार का संचालन करती है। वहीं पकड़ा गया तीसरा व्यक्ति फुल्लो खान ग्राहक के रूप में वहां आया था।

पुलिस ने मौके से नकदी व  अन्य सामग्री बरामद की हैं। मोबाइल फोन की जांच में व्हाट्सएप चैट के जरिए ग्राहकों से संपर्क और सौदेबाजी के सबूत भी मिले हैं। तीनों महिलाओं ने पूछताछ में बताया कि वे आर्थिक तंगी के चलते इस काम में फंसी हुई हैं और उन्हें बेहतर नौकरी का झांसा देकर यहां लाया गया था। पुलिस के अनुसार, महिलाएं प्रथम दृष्टया पीड़ित प्रतीत हो रही हैं।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand:  ट्रेंडिग है..सिलिंडर के तनाव को हवा में उड़ा रहे रील-मीम्स, देशी जुगाड़ों के वीडियो खूब वायरल

पुलिस ने रानी देवी और आशीष कुमार पांडे के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 3, 4, 5, 6 और 7 के तहत मुकदमा दर्ज किया है, जबकि ग्राहक फुल्लो खान के खिलाफ धारा 5 और 7 में कार्रवाई की गई है। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed