{"_id":"69b90e7159d52468ed03d414","slug":"cm-dhami-released-souvenir-prayas-for-a-better-tomorrow-published-by-the-badminton-club-dehradun-news-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: सीएम धामी ने 'प्रयास बेहतर कल के लिए” स्मारिका का किया विमोचन, कहा-जीवन में अनुशासन जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: सीएम धामी ने 'प्रयास बेहतर कल के लिए” स्मारिका का किया विमोचन, कहा-जीवन में अनुशासन जरूरी
सुनील सिलवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
Published by: Renu Saklani
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:53 PM IST
विज्ञापन
बैडमिंटन क्लब द्वारा प्रकाशित स्मारिका का विमोचन करते सीएम धामी
- फोटो : सूचना
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखंड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा प्रकाशित स्मारिका “प्रयास बेहतर कल के लिए” का विमोचन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार की पहल न केवल खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करती हैं, बल्कि सकारात्मक कार्य संस्कृति के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
Trending Videos
सीएम धामी ने कहा कि खेल मानव जीवन में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने सचिवालय कर्मियों से नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य सुदृढ़ होता है, जिसका सकारात्मक प्रभाव कार्यकुशलता पर भी पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: ट्रेंडिग है..सिलिंडर के तनाव को हवा में उड़ा रहे रील-मीम्स, देशी जुगाड़ों के वीडियो खूब वायरल
स्मारिका में प्रकाशित लेखों, उपलब्धियों एवं गतिविधियों की सराहना करते हुए सीएम ने आशा व्यक्त की कि यह प्रकाशन आने वाले समय में और अधिक लोगों को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा।