सब्सक्राइब करें

दहशत का मंजर: 'मुंह पर बांधा कपड़ा, पशुओं को खुला छोड़ा', जान बचाने के लिए बच्चे-महिलाएं और बुजुर्ग, सब दौड़े

अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: Sharukh Khan Updated Fri, 13 Mar 2026 03:59 PM IST
सार

आगरा के कुकथरी गांव के कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस का रिसाव होते ही जान बचाने के लिए बच्चे-महिलाएं और बुजुर्ग, सब दौड़ने लगे। गांव के रास्ते पर भागने लगे। मुंह पर कपड़ा बांधा और पशुओं को भी खुला छोड़ दिया। गैस रिसाव बंद होने पर भी डर की वजह से एक घंटे बाद सभी लौटकर आए।

विज्ञापन
Ammonia Gas Leak agra To save their lives children women and elderly everyone started running
Ammonia Gas Leak - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आगरा के कुकथरी गांव के कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस का रिसाव होते ही हर तरफ दहशत का मंजर देखने को मिला। गैस से बचने के लिए बच्चे-महिलाएं और बुजुर्ग, सभी दौड़ने लगे। मुंह पर कपड़े बांधकर गांव से बाहर आ गए। कुछ ही मिनटों में पूरा गांव खाली हो गया। गांव से निकलने के बाद सुरक्षित स्थानों पर खड़े हो गए।


रात तकरीबन 8:30 बजे कोल्ड स्टोरेज के अमोनिया प्लांट की पाइपलाइन से अचानक गैस लीक हुई थी। पहले तो ग्रामीणों को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन जब हवा में तेज गंध फैलने लगी और आंखों में जलन महसूस हुई तो पता चला। इसके बाद गांव में भगदड़ जैसे हालात बन गए।
Trending Videos
Ammonia Gas Leak agra To save their lives children women and elderly everyone started running
अमोनिया गैस लीक होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव की गलियों में हर तरफ लोग भागते नजर आए। कोई अपने छोटे बच्चों को गोद में उठाकर दौड़ रहा था तो कोई बुजुर्गों का हाथ पकड़कर। गांव से बाहर आने के बाद भी सभी सुरक्षित जगह की तरफ जा रहे थे। कई महिलाएं घबराहट में घरों को बंद नहीं कर सकीं। कुछ लोग तो चप्पल और जूते भी नहीं पहन पाए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ammonia Gas Leak agra To save their lives children women and elderly everyone started running
अमोनिया गैस से लीक होने के बाद गांव छोड़कर जाते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गैस की गंध इतनी तेज थी कि कुछ ही पल में हालत बिगड़ने लगी। आंखों में जलन से दिखना भी मुश्किल हो गया। सांस भी नहीं ले पा रहे थे। घरों में चीखपुकार मचने पर सभी दहशत में आ गए थे। कुछ ही देर में गांव के रास्ते पर भागते हुए लोग नजर आने लगे। जो भी घर से भागा, उसने अपने मुंह पर कपड़े भी बांध लिए।

 
Ammonia Gas Leak agra To save their lives children women and elderly everyone started running
अमोनिया गैस से लीक होने के बाद गांव छोड़कर जाते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बावजूद सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। लोगों के घरों के बाहर पशु भी बंधे थे। कुछ लोगों ने पशुओं को भी खुला छोड़ दिया, जिससे वो भाग सकें। गैस का रिसाव रुकने पर भी एक घंटे तक लोग अपने घरों का रुख नहीं कर पा रहे थे। दमकल की टीम ने आसपास के इलाके में पानी का छिड़काव भी कराया जिससे गैस का असर कम किया जा सके। अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। इसके बाद ही लोग अपने घरों की ओर लौटे।

 
विज्ञापन
Ammonia Gas Leak agra To save their lives children women and elderly everyone started running
अस्पताल में भर्ती अमोनिया गैस से प्रभावित - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले कभी नहीं हुआ ऐसा हादसा
ग्रामीण रमेश का कहना था कि गांव के बाहर ही कोल्ड स्टोरेज हैं। मगर इस तरह का हादसा पहली बार देखा है। लोगों का शोर सुनकर पहले तो यही लग रहा था कि बदमाश आ गए। लोगों को भागता देखकर भूकंप की आशंका हुई। मगर गैस के गंध आने पर हालत बिगड़ने पर पता चला। तब वो घर से भागकर गए।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed