सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   LPG Gas No Shortage in Chhattisgarh Claims CM Vishnudeo sai

'छत्तीसगढ़ में LPG गैस की कमी नहीं': सीएम विष्णुदेव का दावा- एक दो दिनों में सामान्य हो जाएगी गैस की आपूर्ति

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Mon, 16 Mar 2026 03:38 PM IST
विज्ञापन
सार

LPG Gas Shortage in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में गैस की किल्लत को लेकर प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि सिलेंडर की कोई कमी नहीं है।

LPG Gas No Shortage in Chhattisgarh Claims CM Vishnudeo sai
सीएम विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

LPG Gas Shortage in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में गैस की किल्लत को लेकर प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। एक दो दिन में गैस की आपर्ति पूरी तरह से सामान्य हो जाएगी। लोगों को किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। प्रदेश में गैस सिलेंडर की कोई वास्तविक कमी नहीं है। इस संबंध में फैल रही बातें पूरी तरह से अफवाह हैं। 

Trending Videos


उन्होंने बताया कि दो जहाज ईरान से इंडिया के लिए रवाना हो चुके हैं। संभावना है कि वे एक-दो दिनों में पहुंच जाएंगे। इसके बाद आपूर्ति पूरी तरह सामान्य हो जाएगी। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि सरकार किसी भी स्थिति में लोगों को परेशान नहीं होने देगी। यदि कहीं थोड़ी बहुत कमी दिखाई देती है, तो उसे जल्द ठीक कर लिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष पर साधा निशाना
गैस सिलेंडर की परेशानी को लेकर विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए सीएम साय ने कहा कि विपक्ष के कुछ लोग इस मुद्दे को लेकर जनता को गुमराह करने की कोशिश में लगे हुए हैं। इस वजह से जनता में और ज्यादा अफवाहें फैल रही हैं। वास्तविकता ये है कि राज्य में गैस की कोई किल्लत नहीं है।

700 से ज्यादा सिलेंडरों जब्त
छत्तीसगढ़ में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ खाद्य विभाग की टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं। राज्य में 700 से ज्यादा सिलेंडरों को जब्त किया गया है। कई गैस एजेंसी के बाहर गैस नहीं के बोर्ड भी लगा दिए गए हैं। इस वजह से आम जनता को परेशानी हो रही है। गैस की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है। गैस एजेंसी के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लगी हैं, तो सर्वर डाउन होने के कारण लोगों की ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed