सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   3 accused arrested for fatal attack on councilor in balod

Balod News: पार्षद पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: बालोद ब्यूरो Updated Mon, 16 Mar 2026 11:45 AM IST
विज्ञापन
3 accused arrested for fatal attack on councilor in balod
पार्षद पर जानलेवा हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बालोद जिले के दल्लीराजहरा वार्ड क्रमांक 07 के पार्षद वीरेंद्र साहू पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को राजहरा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना 11 मार्च की रात की है, जब पार्षद एक शादी समारोह से लौट रहे थे। तभी वार्ड की समस्याओं को लेकर विवाद करते हुए आरोपी दीपक यादव, अजीत सिंह और कैलाश साहू ने उन पर स्टील के कड़े (चुड़ा) से हमला कर दिया और गमछे से गला दबाने की कोशिश की।
Trending Videos



पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के निर्देशन में गठित टीम ने साइबर सेल की मदद से आरोपियों को दुर्ग और धमतरी से घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपियों के खिलाफ धारा 109(1) BNS (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने हमले में प्रयुक्त स्टील का कड़ा भी जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पार्षद पर जानलेवा हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

पार्षद पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed