सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Two Accused Arrested to Woman Physically Exploiting in balod

Balod News: बालोद में आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

अमर उजाला ब्यूरो, बालोद Published by: बालोद ब्यूरो Updated Mon, 16 Mar 2026 11:56 AM IST
विज्ञापन
Two Accused Arrested to Woman Physically Exploiting in balod
बालोद: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए
विज्ञापन
बालोद जिला पुलिस ने एक आदिवासी महिला के साथ सामूहिक अनाचार और मारपीट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। घटना ग्राम करहीभदर की है, जहाँ आरोपियों ने महिला का अपहरण कर उसके साथ दरिंदगी की थी।
Trending Videos


पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 22 फरवरी की रात आरोपी विकास सिन्हा और कमल कुमार सेन उसे उठाकर ले गए और देर रात तक उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की और जातिगत गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी योगेश पटेल के निर्देशन में बालोद पुलिस और साइबर सेल की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है, जिसके बाद उन्हें BNS की धारा 70(1), 87, 296, 115(2) और SC/ST एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed