सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Tragic Suicide in a Love Affair Couple Ends Lives by Stepping in Front of Train Both Had Been Missing Since Ye

Balod: प्रेम-प्रसंग में आत्मघाती कदम, ट्रेन से कटकर प्रेमी जोड़े ने दी जान, कल से लापता थे दोनों

अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: बालोद ब्यूरो Updated Wed, 06 May 2026 03:15 PM IST
विज्ञापन
सार

100 का पंचरामा कर पुलिस ने लास्ट परिजनों को सौंप दिया है और आगे कार्रवाई की जा रही है पुलिस जांच में जुड़ चुकी है परिजनों से बातचीत कर रही है।

Tragic Suicide in a Love Affair Couple Ends Lives by Stepping in Front of Train Both Had Been Missing Since Ye
प्रेम प्रसंग में आत्मघाती कदम, ट्रेन से कटकर प्रेमी जोड़े ने दी जान
विज्ञापन

विस्तार

बालोद जिले के डौंडी थाना अंतर्गत चोरहापड़ाव रेलवे ट्रैक पर आज सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ एक प्रेमी जोड़े ने दल्लीराजहरा से भानुप्रतापपुर की ओर जा रही ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतकों में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की और एक 20 वर्षीय युवक शामिल है।



कल से लापता थे दोनों
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका लिलिसा उइके (16 वर्ष), निवासी ग्राम साल्हे और युवक जितेश्वर तारम (20 वर्ष), निवासी ग्राम कुम्हालोरी कल से ही अपने घर से लापता थे परिजनों द्वारा उनकी तलाश की जा रही थी, लेकिन आज सुबह करीब 4 बजे उनका शव रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत अवस्था में मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके से बाइक बरामद, जाँच जारी
घटना की सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस और आरपीएफ (RPF) की टीम तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस ने घटनास्थल के पास से एक मोटरसाइकिल जब्त की है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों इसी वाहन से रेलवे ट्रैक तक पहुँचे थे।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव
डौंडी थाना पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस आत्मघाती कदम के पीछे मुख्य कारण क्या था। इस घटना के बाद से दोनों ही गाँवों में शोक की लहर व्याप्त है।

प्रेम प्रसंग में आत्मघाती कदम, ट्रेन से कटकर प्रेमी जोड़े ने दी जान

प्रेम प्रसंग में आत्मघाती कदम, ट्रेन से कटकर प्रेमी जोड़े ने दी जान

 

प्रेम प्रसंग में आत्मघाती कदम, ट्रेन से कटकर प्रेमी जोड़े ने दी जान

प्रेम प्रसंग में आत्मघाती कदम, ट्रेन से कटकर प्रेमी जोड़े ने दी जान

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed