फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Atrocity against an 8th-grade student in Balod: 13-year-old girl, who had stepped out to get a pen, gang-raped

कॉपी-पेन लेने निकली आठवीं की छात्रा के साथ दरिंदगी: 12 दिन बाद सामने आया सामूहिक दुष्कर्म का मामला, 3 गिरफ्तार

Thu, 29 Oct 2026 04:20 PM IST
बालोद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद Published by: बालोद ब्यूरो Updated Thu, 29 Oct 2026 04:20 PM IST
सार

जिले के रनचिरई थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Atrocity against an 8th-grade student in Balod: 13-year-old girl, who had stepped out to get a pen, gang-raped
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिले के रनचिरई थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में 13 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव के ही तीन युवकों पर नाबालिग को जबरन एक मकान में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दुकान जाते वक्त रास्ते से ले गए आरोपी
शिकायत के मुताबिक, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा आठवीं में पढ़ने वाली पीड़िता 14 अक्टूबर की शाम करीब सात बजे कॉपी-पेन लेने के लिए घर से निकली थी। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। रात करीब 11 बजे परिजनों को सूचना मिली कि गांव के कुछ युवक बच्ची को अचेत अवस्था में एक परिचित के घर लेकर पहुंचे हैं। परिजन फौरन मौके पर पहुंचे और उसे गुंडरदेही अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद अगले दिन उसे घर लाया गया।
विज्ञापन


खौफ में थी बच्ची, परिजनों की काउंसिलिंग के बाद खुला राज
घटना के बाद से ही पीड़िता गहरे सदमे में थी और गुमसुम रहने लगी थी। परिजनों के बार-बार पूछने और ढांढस बंधाने पर 26 अक्टूबर को उसने पूरी घटना बयां की। पीड़िता ने बताया कि गांव के दो युवक उसे डरा-धमकाकर एक मकान की पहली मंजिल पर ले गए, जहां उन्होंने अपने तीसरे साथी को भी बुला लिया। इसके बाद कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पॉक्सो सहित बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज
मामले का खुलासा होने के बाद पीड़िता की मां ने परिजनों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ रनचिरई थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 70(2), 65(1), 137(2), 127(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4(2) व 6 के तहत प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed