{"_id":"691307cd866b38abb90b01d7","slug":"balod-youth-survives-delhi-blast-car-damaged-himanshu-works-in-transporting-goods-in-delhi-blast-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट में बालोद का युवक बचा, कार हुई क्षतिग्रस्त, ट्रांसपोर्टिंग का काम करता है हिमांशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट में बालोद का युवक बचा, कार हुई क्षतिग्रस्त, ट्रांसपोर्टिंग का काम करता है हिमांशु
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 11 Nov 2025 03:50 PM IST
विज्ञापन
सार
दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट से जुड़े एक मामले में छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम सिर्री निवासी हिमांशु बघेल घटना स्थल पर मौजूद थे, लेकिन पार्किंग के बाद टहलने निकल जाने के कारण उनकी जान सुरक्षित बच गई।
दिल्ली ब्लास्ट
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट से जुड़े एक मामले में छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम सिर्री निवासी हिमांशु बघेल घटना स्थल पर मौजूद थे, लेकिन पार्किंग के बाद टहलने निकल जाने के कारण उनकी जान सुरक्षित बच गई। हालांकि, उनकी कार इस घटना में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
Trending Videos
जान बची पर वाहन को नुकसान
हिमांशु बघेल दिल्ली में ट्रांसपोर्टिंग का काम करते हैं।उनके भाई प्रशांत बघेल ने बताया कि घटना के वक्त गाड़ी पार्किंग में खड़ी थी और हिमांशु आसपास टहल रहे थे। यह संयोग ही रहा कि वह ब्लास्ट के केंद्र से दूर थे।ब्लास्ट में क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी मारुति सुजुकी फ्रांक्स है, जिसका नंबर CG 04 PY 6021 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन और पुलिस ने किया संपर्क
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने युवक के परिजनों से संपर्क साधा। प्रशांत बघेल ने बताया कि कलेक्टर दिव्या मिश्रा और रनचिराई थाना प्रभारी राधा बोरकर ने उनसे बातचीत की और हिमांशु के बारे में जानकारी ली।परिजनों ने ऑन कैमरा बयान देने से इनकार कर दिया है, लेकिन राहत व्यक्त करते हुए कहा कि "हमारा भाई कुशल है, इस बात की हमें खुशी है। जब वह वापस आएगा तो खुद ही आप बीती बताएगा।"
