{"_id":"68f335465a082fc5e70ee658","slug":"bodies-of-a-mother-and-daughter-were-found-in-a-room-in-the-balod-police-station-area-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालोद: कमरे में मां-बेटी का शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस ने जताई आत्महत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालोद: कमरे में मां-बेटी का शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस ने जताई आत्महत्या की आशंका
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 18 Oct 2025 12:05 PM IST
विज्ञापन
सार
महिला निकिता पडौती का शव कमरे में फांसी पर लटका मिला, जबकि उसी कमरे में उसकी 10 साल की बेटी की लाश संदिग्ध अवस्था में पाई गई।
Balod News
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
धनतेरस के दिन शहर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बालोद थाना क्षेत्र के शिकारी पारा इलाके में एक ही कमरे से मां और 10 वर्षीय बेटी की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, महिला निकिता पडौती का शव कमरे में फांसी पर लटका मिला, जबकि उसी कमरे में उसकी 10 साल की बेटी की लाश संदिग्ध अवस्था में पाई गई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर आशंका जताई है कि महिला ने पहले बेटी का गला दबाकर हत्या की और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि निकिता के पति पुलिस विभाग में कार्यरत थे, जिनकी दो साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। घटना के बाद से महिला मानसिक तनाव में रहती थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
