{"_id":"6914400c75c3b0ce1300b8df","slug":"crores-of-rupees-recovered-from-a-car-with-maharashtra-registration-number-both-occupants-are-being-questioned-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालोद: महाराष्ट्र नंबर की कार से करोड़ों रूपये बरामद, का र में बैठे दोनों लोगों से हो रही पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालोद: महाराष्ट्र नंबर की कार से करोड़ों रूपये बरामद, का र में बैठे दोनों लोगों से हो रही पूछताछ
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 12 Nov 2025 01:52 PM IST
विज्ञापन
सार
बालोद जिले के पकड़ीभाट गांव के पास पुलिस ने मंगलवार को अंतरराज्यीय संदिग्ध गतिविधि का भंडाफोड़ करते हुए महाराष्ट्र पासिंग क्रेटा गाड़ी से करोड़ों रुपये नकद जब्त किए। पुलिस को शक है कि गाड़ी में लगभग तीन करोड़ रुपये नकद थे।
कार से करोड़ों रुपये बरामद
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बालोद जिले के पकड़ीभाट गांव के पास पुलिस ने मंगलवार को अंतरराज्यीय संदिग्ध गतिविधि का भंडाफोड़ करते हुए महाराष्ट्र पासिंग क्रेटा गाड़ी से करोड़ों रुपये नकद जब्त किए। पुलिस को शक है कि गाड़ी में लगभग तीन करोड़ रुपये नकद थे। शुरुआती जांच के अनुसार, गाड़ी में बैठे दोनों लोगों से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, बालोद थाना क्षेत्र में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध गाड़ी क्षेत्र से गुजर रही है।
Trending Videos
सूचना के आधार पर पुलिस ने पकड़ीभाट गांव के पास घेराबंदी कर महाराष्ट्र नंबर की क्रेटा कार को रोका। गाड़ी की तलाशी के दौरान पुलिस को बैग और बक्सों में कैश मिला। पुलिस ने तुरंत दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और नकदी के स्रोत व उद्देश्य का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिलहाल, बालोद कोतवाली पुलिस इस मामले की गहन जांच में जुटी है। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस देवांश राठौर मौके पर स्वयं थाने की टीम के साथ पूछताछ की जा रही है सूत्रों की माने तो जरूरत पड़ने पर आयकर विभाग और अन्य एजेंसियों से भी सहायता ली जा सकती है। इतनी बड़ी नकद राशि मिलने के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया है।
