सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Elderly man duped of Rs 12 in the name of PM Kisan Yojana

Balod: पीएम किसान योजना के नाम पर 12 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी, पुलिस ने जालसाज को झारखंड से किया गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 16 Oct 2025 08:54 AM IST
विज्ञापन
सार

बीएसपी के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी से पीएम किसान योजना के नाम पर एपीके फाइल भेजकर 12 लाख की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी विकास कुमार दास को पुलिस ने मधुपुर, देवघर (झारखंड) से गिरफ्तार किया है।

Elderly man duped of Rs 12 in the name of PM Kisan Yojana
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

बालोद जिले की साइबर सेल और डौण्डीलोहारा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बीएसपी के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी से पीएम किसान योजना के नाम पर एपीके फाइल भेजकर 12 लाख की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी विकास कुमार दास को पुलिस ने मधुपुर, देवघर (झारखंड) से गिरफ्तार किया है।

Trending Videos


पुलिस ने बताया कि पीड़ित, जो बीएसपी से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं, ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उनके व्हाट्सएप नंबर पर पीएम किसान योजना की एपीके फाइल भेजी थी। फाइल डाउनलोड होते ही मोबाइल हैक हो गया और आरोपी ने पीड़ित के मोबाइल से कुल 12,13,860 रुपए निकाल लिए। पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना डौण्डीलोहारा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार से तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार
मामले की लगातार तकनीकी जाँच के बाद पुलिस ने बिहार के जमुई जिले से तीन आरोपियों, नीतीश कुमार दास (22 वर्ष, ग्राम झुण्डों, थाना खैरा), अरविंद कुमार दास (18 वर्ष, ग्राम बटपाल, थाना चकई), राकेश कुमार दास (21 वर्ष, ग्राम झुण्डों, थाना खैरा) को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

झारखंड में छिपे थे मास्टरमाइंड
मुख्य आरोपी विकास कुमार दास, पिता गुड्डू दास (23 वर्ष), निवासी ग्राम केसरगढ़ा, थाना मधुपुर, जिला देवघर, झारखंड, फरार चल रहा था। विशेष पुलिस टीम ने झारखंड में कैंप लगाकर मुखबिरों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed