सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Raid on high profile gambling den operating in the forest 07 gamblers from Rajnandgaon and Balod arrested in B

Balod : जंगल में चल रहे हाईप्रोफाइल जुआ फड़ पर छापा, राजनांदगांव और बालोद के 07 जुआड़ी गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: बालोद ब्यूरो Updated Wed, 24 Jun 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
सार

बालोद पुलिस ने जुआ और सट्टा माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस चौकी संजारी और जिला सायबर सेल की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम दुर्गीटोला के जंगल में दबिश देकर दांव लगा रहे 07 जुआड़ियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

Raid on high profile gambling den operating in the forest 07 gamblers from Rajnandgaon and Balod arrested in B
बालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई - जंगल में चल रहे हाईप्रोफाइल जुआ फड़ पर छापा, राजनांदगांव और बालोद
विज्ञापन

विस्तार

बालोद पुलिस ने जुआ और सट्टा माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस चौकी संजारी और जिला सायबर सेल की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम दुर्गीटोला के जंगल में दबिश देकर दांव लगा रहे 07 जुआड़ियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से ₹56,000 नगद, ताश पत्ती और अन्य सामग्रियां जब्त की गई हैं। पकड़े गए जुआड़ियों में से अधिकांश राजनांदगांव जिले के रहने वाले हैं।



जंगल में बनाया था सेफ जोन, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
पुलिस के अनुसार, एसपी योगेश पटेल, एएसपी मोनिका ठाकुर और डीएसपी बोनी फॉस एक्का के निर्देशन में जुआ-सट्टा के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में संजारी चौकी पुलिस और सायबर सेल की टीम गश्त पर थी, तभी सूचना मिली कि ग्राम दुर्गीटोला के जंगल में कुछ लोग प्लास्टिक की झिल्ली और चादर बिछाकर मोमबत्ती की रोशनी में रुपयों का दांव लगा रहे हैं। पुलिस की संयुक्त टीम ने बिना वक्त गंवाए गवाहों को साथ लिया और जंगल में चारों तरफ से घेराबंदी कर दी। अचानक हुई इस छापेमारी से जुआड़ियों में हड़कंप मच गया और वे भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन अलर्ट पुलिसकर्मियों ने सभी 07 आरोपियों को धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये आरोपी हुए गिरफ्तार
पकड़े गए आरोपियों में राजा श्रीवास (44, राजनांदगांव), अजय कुमार कल्लो (29, छुरिया), रोहित कुमार मारकण्डे (42, गुंडरदेही), लम्बोदर सोनी (59, गैंदाटोला), धनंजय गोस्वामी (35, डोंगरगांव), दीपक सिंह (35, डोंगरगांव) और जितेन्द्र सेन (42, डोंगरगांव) शामिल हैं।
विज्ञापन


नगदी समेत गृहस्थी का सामान भी जब्त
पुलिस ने जुआरियों के फड़ और पास से ₹56,000 नगद राशि बरामद की है। इसके अलावा 52 पत्ती ताश, उजाले के लिए इस्तेमाल की जा रही एक मोमबत्ती, बैठने के लिए बिछाई गई चादर और प्लास्टिक झिल्ली को भी जब्त किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ चौकी संजारी में अपराध क्रमांक 109/26, धारा 3(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

कार्रवाई में इनकी रही मुख्य भूमिका
इस सफल कार्रवाई में डौण्डीलोहारा थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील तिर्की, संजारी चौकी प्रभारी सउनि अरविंद साहू, प्र.आर. मनोज कुमार साहू, आर. वरुण ठाकुर सहित सायबर सेल प्रभारी धरम भुआर्य, प्र.आर. विवेक साही, आर. राहुल मनहरे, संदीप यादव, पुरन देवांगन, आकाश दुबे और भोप सिंह साहू का विशेष योगदान रहा।

बालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई - जंगल में चल रहे हाईप्रोफाइल जुआ फड़ पर छापा, राजनांदगांव और बालोद

बालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई - जंगल में चल रहे हाईप्रोफाइल जुआ फड़ पर छापा, राजनांदगांव और बालोद

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed