{"_id":"6a3cbaf54be4822d9004c2bd","slug":"kolkata-taratala-warehouse-collapse-workers-dead-toll-rises-pm-announces-pmnrf-help-suvendu-adhikari-bengal-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने कलकत्ता गोदाम हादसे का संज्ञान लिया: मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हुई, मुआवजे का भी एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी ने कलकत्ता गोदाम हादसे का संज्ञान लिया: मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हुई, मुआवजे का भी एलान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: अमन तिवारी
Updated Thu, 25 Jun 2026 10:52 AM IST
विज्ञापन
सार
कोलकाता के तारातला इलाके में निर्माणाधीन तीन मंजिला गोदाम ढहने से नौ लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। बचाव अभियान जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के लिए दो लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हजार रुपये सहायता की घोषणा की।
पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पश्चिम कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार दोपहर तीन मंजिला निर्माणाधीन गोदाम ढहने से नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि मलबे से 20 सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। इनमें कई की हालत गंभीर है। अभी भी कई लोग मलबे में फंसे हुए हैं और उन्हें निकालने के लिए युद्धस्तर पर बचाव अभियान जारी है।
पीएम ने जताया दुख, मुआबजे का एलान भी किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की है। इसके अलावा, घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। राज्य सरकार भी पीड़ितों की मदद के लिए पूरी ताकत लगा रही है।
विज्ञापन
हादसे के समय वहां कई लोग काम कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी दौरान इमारत का ढांचा अचानक भरभराकर नीचे आ गिरा। मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए राहत बचाव की टीमें दिन-रात काम कर रही हैं। बचाव कार्य के दौरान एक शख्स की दर्दभरी पुकार ने सबको भावुक कर दिया। वह अपनी जान बचाने के लिए अपना पैर तक कटवाने को तैयार था। रेस्क्यू टीम ने उसे सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
मामले में कई लोग गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की है। लापरवाही बरतने के आरोप में बिल्डिंग सुपरवाइजर सैयद मोहम्मद गुलजार और दो लेबर सप्लायर मोहम्मद अताउल और सुभाष चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अस्पताल में घायलों की देखभाल के लिए विशेषज्ञों की एक विशेष टीम बनाई गई है। इसमें न्यूरोलॉजी और हड्डी रोग विशेषज्ञों को शामिल किया गया है ताकि घायलों को सही इलाज मिल सके।
#UPDATE | West Bengal | The death toll rises to 8 in the incident where the shed of an under-construction warehouse collapsed in Taratala yesterday, confirms Kolkata Police https://t.co/uJPXmJiFlY
— ANI (@ANI) June 25, 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम ने जताया दुख, मुआबजे का एलान भी किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की है। इसके अलावा, घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। राज्य सरकार भी पीड़ितों की मदद के लिए पूरी ताकत लगा रही है।
The mishap in Kolkata yesterday is saddening. An ex-gratia of Rs. 2 lakh each will be given from PMNRF to the next of kin of those who lost their lives in the mishap. The injured would be given Rs. 50,000. The state government is working round the clock to ensure that those…
— PMO India (@PMOIndia) June 25, 2026