Hindi News
›
Video
›
India News
›
UP Weather Update: Weather shifts amidst heatwave and rain; when will the monsoon reach UP and Delhi?
{"_id":"6a3cb18a4a5d6f262f085626","slug":"up-weather-update-weather-shifts-amidst-heatwave-and-rain-when-will-the-monsoon-reach-up-and-delhi-2026-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"UP Weather Update: लू और बारिश के बीच बदला मौसम, यूपी-दिल्ली में कब पहुंचेगा मानसून?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
UP Weather Update: लू और बारिश के बीच बदला मौसम, यूपी-दिल्ली में कब पहुंचेगा मानसून?
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: लोकेंद्र त्यागी Updated Thu, 25 Jun 2026 10:11 AM IST
Link Copied
उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और पूरे उत्तर भारत में मौसम इस समय अलग-अलग रंग दिखा रहा है। कई जिलों में भीषण गर्मी, उमस और लू का असर बना हुआ है, जबकि कुछ इलाकों में प्री-मानसून की हल्की बारिश और तेज हवाओं ने लोगों को राहत दी है। मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है, वहीं पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना भी जताई गई है। दिल्ली-एनसीआर में भी अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है।
वहीं मानसून अब तेजी से आगे बढ़ रहा है और गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ व झारखंड के कई हिस्सों तक पहुंच चुका है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले कुछ दिनों में मानसून उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में दस्तक दे सकता है। हालांकि मानसून की पूरी एंट्री से पहले लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।