सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ketan Murder Case: Investigators Uncover Secret Signal Between Siya and Co-Accused

'मैं नीचे झुक जाऊं तो समझ लेना...':  सिया ने केतन को धक्का मारने के लिए रखा था 'कोडवर्ड', जांच में कई खुलासे

न्यूज डेस्क/ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई। Published by: Rahul Kumar Updated Thu, 25 Jun 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
सार

पुणे पुलिस ने केतन हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी से मिले सुराग सबसे अहम थे। जिसके आधार पर पुलिस ने हत्याकांड को सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने कई खुलासे किए हैं। 

ketan Murder Case: Investigators Uncover Secret Signal Between Siya and Co-Accused
केतन अग्रवाल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या को लेकर हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर दिख रही एक परफेक्ट लव स्टोरी के पीछे रची गई गहरी साजिश से हर कोई हैरान है। इस मामले की मास्टर माइंड सिया गोयल ने इस वारदात को इस पुख्ता प्लान के रचा था कि पहली नजर में हर कोई इसे हादसा समझ बैठा। लेकिन केतन की मां को अपने बेटे की मौत पर विश्वास नहीं हुआ। फिर यहीं से केतन की मौत के पीछे की साजिशें परत-दर-परत खुलने लगी। 



पुणे में इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड जैसी वारदात को अंजाम देने वाली सिया गोयल और चेतन चौधरी ने पुलिस की पूछताछ में हत्या के राज का खुलासा किया है। केतन अग्रवाल हत्याकांड को लेकर सिया ने पुलिस को बताया कि उसके और चेतन के बीच तय हुआ था कि जब मैं नीचे झुक जाऊं तो समझ लेना कि केतन को धक्का देना है। डीएसपी गजानन टोम्पे के अनुसार दोनों ने 18 जून को इस अपराध को अंजाम देने से पहले इसकी पूरी योजना बनाई थी। जांच करने वालों ने बताया कि चेतन चौधरी ने केतन और सिया का पीछा किया और विंचू काटा रिज के पास एक सुनसान चट्टान पर पहुंचकर सिया गोयल की ओर से पहले से तय सिग्नल का इंतजार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोम्पे ने कहा, दोनों के बीच यह तय हुआ था कि सही समय आने पर सिया बैठकर इशारा करेगा। सिग्नल मिलने के बाद चेतन चौधरी पीछे से केतन अग्रवाल के पास गया, उसे धक्का देकर चट्टान से नीचे गिरा दिया और वहां से भाग गया। इसके बाद सिया दुर्घटना बताकर चिल्लाने लगी। 
विज्ञापन


14 जून को सिया ने चेतन को दिया था धक्का 
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सिया ही मर्डर की मास्टर माइंड है। उसने ही केतन की हत्या के लिए चेतन को उकसाया था। सिया ने 14 जून को भी केतन को मारने की कोशिश की थी। तब भी सिया ने केतन को धक्का दिया था लेकिन केतन ने एक पेड़ को पकड़कर लटक गया था जिससे वह बच गया था। सिया की जब यह योजना फेल हो गई, तब उसने 18 जून को लोहगढ़ जाने की योजना बनाई। लेकिन इस बार केतन की किस्मत ने साथ नहीं दिया। सिया ने चेतन के साथ मिलकर अपने मंगेतर को मौत के घाट उतार दिया। 


वारदात वाले दिन चेतन साथ नहीं ले गया अपना फोन
पुलिस को चकमा देने के लिए चेतन ने एक और प्लानिंग की थी। पुलिस को जांच में पता चला कि चेतन ने अपनी लोकेशन की ट्रैकिंग से बचने के लिए एक सोची-समझी साजिश के तहत अपना खुद का फोन अपनी दुकान पर ही छोड़ दिया था और वह अपने एक कर्मचारी का फोन लेकर लोहागढ़ चला गया था। पुलिस उस कर्मचारी से पूछताछ कर रही है। 

सिया को शराब पीने की आदत
सिया को शराब पीने की आदत है, यह उसके माता-पिता अच्छी तरह से जानते थे। लेकिन, कभी उन्होंने इस बात का ज्रिक अग्रवाल परिवार से नहीं किया था। चेतन भी शराब पीता था। इसलिए दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। पुलिस कस्टडी में दोनों ने नशे की बात कबूल की है। केतन के पिता ने विशाल अग्रवाल ने बताया हमने अपने परिवार के इकलौते बेटे को खो दिया है। अब हमारा कुछ नहीं बचा है। केतन की हत्या करने वाले के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चले। उसे जल्द से जल्द फांसी हो ताकि केतन की आत्मा को शांति मिल सके।


सोशल मीडिया में रिश्ता परफेक्ट लव स्टोरी जैसा
सोशल मीडिया पर सिया और उसके मंगेतर केतन का रिश्ता किसी परफेक्ट लव स्टोरी जैसा था। 19 जून को सिया का बर्थडे था। केतन ने 19 मई से ही काउंटडाउन सेलिब्रेशन शुरू कर दिया था। वह रोज उसे अलग-अलग तरीके से अपनी मंगेतर सरप्राइज देता। कभी फूल देकर प्यार जताता तो कभी डांस और गले मिलकर। इसके वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

ये भी पढ़ें:  इस बहाने किले में घुसा था कातिल चेतन: टिकट काउंटर पर केतन को हुई थी दिक्कत, गार्ड ने किया चौंकाने वाला खुलासा

'शादी को टालना चाहती थी सिया'
सिया और 22 वर्षीय चेतन की मुलाकात पिछले साल एक कारोबारी बैठक के दौरान हुई थी। सिया एक बेकरी की मालिक है, जबकि चेतन सूखे मेवों का कारोबार करता है। पुलिस के अनुसार, चेतन सिया और केतन के रिश्ते से खुश नहीं था और वह केतन को अपने संबंधों में बाधा मानता था। इसी वजह से दोनों ने कथित तौर पर उसकी हत्या की साजिश रची। अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान केतन के चाचा से पता चला कि सिया ने पहले शादी को लेकर कुछ हिचकिचाहट जताई थी और एक बार पूछा था कि क्या शादी को एक साल के लिए टाला जा सकता है।
 
मंगेतर से साथ पहले भी किले गई थी सिया
पुलिस ने मुताबिक, केतन की बहन संजना और परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ के दौरान पता चला कि सिया ने इस हत्याकांड से पहले कई बार केतन को अपने साथ लोहागढ़ किले चलने के लिए मनाया था। वह 31 मई को केतन को लोहागढ़ किले ले गई थी और चार जून को फिर से उसके साथ किले जाना चाहती थी लेकिन केतन की मां ने उसे दूसरी बार वहां जाने की इजाजत नहीं दी।


शादी के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं थी सिया : पुलिस
पुलिस ने बताया कि सिया अभी शादी करने के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उस पर परिवार की ओर से केतन से शादी करने का भारी दबाव था। पुलिस अब इस मामले में साजिश के एंगल की भी गहनता से जांच कर रही है।  

हुडी पहनकर लोहागढ़ किले पहुंचा था चेतन
जांच में शामिल एक पुलिस अधिकारी ने कहा, हमने किले के टिकट काउंटर पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें केतन और सिया को एकसाथ चलते हुए देखा गया। फुटेज को बारीकी से देखने पर पुलिस को एक युवक दिखाई दिया जो केतन और सिया से कुछ मीटर पीछे था। उस युवक ने शॉर्ट्स और हुडी पहनी हुई थी। हुडी का अगला हिस्सा इतना नीचे था कि उसका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा था। उन्होंने बताया कि एक अन्य वीडियो में हमने देखा कि जब सिया पीछे मुड़कर देखती है तो हुडी पहने युवक अचानक नीचे बैठ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed