सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kolkata taratala warehouse collapse workers dead toll rises pm announces pmnrf help Suvendu Adhikari bengal

पीएम मोदी ने कलकत्ता गोदाम हादसे का संज्ञान लिया: मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हुई, मुआवजे का भी एलान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अमन तिवारी Updated Thu, 25 Jun 2026 10:52 AM IST
विज्ञापन
सार

कोलकाता के तारातला इलाके में निर्माणाधीन तीन मंजिला गोदाम ढहने से नौ लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। बचाव अभियान जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के लिए दो लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हजार रुपये सहायता की घोषणा की।

kolkata taratala warehouse collapse workers dead toll rises pm announces pmnrf help Suvendu Adhikari bengal
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार दोपहर तीन मंजिला निर्माणाधीन गोदाम ढहने से नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि मलबे से 20 सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। इनमें कई की हालत गंभीर है। अभी भी कई लोग मलबे में फंसे हुए हैं और उन्हें निकालने के लिए युद्धस्तर पर बचाव अभियान जारी है।

पीएम ने जताया दुख, मुआबजे का एलान भी किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की है। इसके अलावा, घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। राज्य सरकार भी पीड़ितों की मदद के लिए पूरी ताकत लगा रही है।
विज्ञापन

हादसे के समय वहां कई लोग काम कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी दौरान इमारत का ढांचा अचानक भरभराकर नीचे आ गिरा। मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए राहत बचाव की टीमें दिन-रात काम कर रही हैं। बचाव कार्य के दौरान एक शख्स की दर्दभरी पुकार ने सबको भावुक कर दिया। वह अपनी जान बचाने के लिए अपना पैर तक कटवाने को तैयार था। रेस्क्यू टीम ने उसे सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

मामले में कई लोग गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की है। लापरवाही बरतने के आरोप में बिल्डिंग सुपरवाइजर सैयद मोहम्मद गुलजार और दो लेबर सप्लायर मोहम्मद अताउल और सुभाष चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अस्पताल में घायलों की देखभाल के लिए विशेषज्ञों की एक विशेष टीम बनाई गई है। इसमें न्यूरोलॉजी और हड्डी रोग विशेषज्ञों को शामिल किया गया है ताकि घायलों को सही इलाज मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed