{"_id":"6a2d55e1a9f0c31ef3097ac8","slug":"new-borewell-in-the-city-proves-successful-drinking-water-supply-begins-in-three-wards-councilor-sumit-sharma-states-that-water-supply-will-now-be-smoother-balod-news-c-1-1-noi1492-4390021-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balod: नया बोरवेल सफल, तीन वार्डों में पेयजल सप्लाई शुरू, पार्षद सुमित शर्मा ने कहा अब सुगम होगी सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balod: नया बोरवेल सफल, तीन वार्डों में पेयजल सप्लाई शुरू, पार्षद सुमित शर्मा ने कहा अब सुगम होगी सप्लाई
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: बालोद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
सार
बालोद शहर के नागरिकों के लिए राहत और हर्ष की खबर है। वार्डवासियों के सहयोग और मां गंगा मैया के आशीर्वाद से कराया गया नया बोरवेल पूरी तरह सफल रहा है।
बालोद में बोर खनन रहा सफल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बालोद शहर के नागरिकों के लिए राहत और हर्ष की खबर है। वार्डवासियों के सहयोग और मां गंगा मैया के आशीर्वाद से कराया गया नया बोरवेल पूरी तरह सफल रहा है। लंबे समय से क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किए जा रहे प्रयासों को आज उस समय बड़ी कामयाबी मिली, जब इस बोरवेल से नियमित जल आपूर्ति (सप्लाई) का शुभारंभ कर दिया गया आपको बता दें लंबे समय से इन वार्डों में पानी की काफी समस्या थी लेकिन आज के इस पहल से पहली बार इनवार्डो में सुगम जल पहुंच पाएगा।
तीन वार्डों के हजारों नागरिकों को मिलेगा सीधा लाभ
इस नई जल व्यवस्था से वार्ड क्रमांक 12, 13 एवं 14 के नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। तीनों वार्डों के घरों तक पर्याप्त मात्रा में पानी पहुंचाने की दिशा में यह एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम है। इस सफल प्रयास से आगामी गर्मी के मौसम में होने वाली पानी की किल्लत से स्थानीय निवासियों को काफी हद तक राहत मिलेगी और दैनिक आवश्यकताओं के लिए बेहतर जल सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जनहित और मूलभूत सुविधाएं हमारी प्राथमिकता सुमित शर्मा
मामले में जानकारी देते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बताया कि क्षेत्र की सबसे बड़ी और पुरानी समस्याओं में से एक पेयजल संकट को दूर करना था। वार्डवासियों की लगातार आ रही मांग और आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए इस बोरवेल का निर्माण कार्य कराया गया था, जो आज पूरी तरह सफल साबित हुआ। पानी की सप्लाई शुरू होते ही क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है और उन्होंने इस पहल का दिल से स्वागत किया है। सुमित शर्मा ने आगे कहा जनता की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना ही हमारी मुख्य प्राथमिकता है। सड़क, बिजली, पानी और स्वच्छता जैसे आवश्यक मोर्चों पर लगातार कार्य किए जा रहे हैं और आगे भी जनहित के कार्य इसी प्रकार निरंतर जारी रहेंगे। हमारा अंतिम उद्देश्य क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक तक जरूरी सुविधाएं पहुंचाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।
क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं
इस ऐतिहासिक सफलता पर सभी वार्डवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी गई हैं। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि यह सफलता पूरे क्षेत्र की है, जो जनता के विश्वास और सहयोग से ही संभव हो पाई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विकास के ऐसे कार्य भविष्य में भी लगातार किए जाते रहेंगे, ताकि वार्ड 12, 13 एवं 14 के नागरिकों को एक बेहतर जीवन स्तर और सभी आवश्यक नागरिक सुविधाएं प्राप्त हो सकें।

बालोद में बोर खनन रहा सफल