सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Raw Mines bus driver commits suicide Mithilesh Sahu burnt alive family in bad condition in Balod

बालोद: कच्चे माइंस बस चालक ने की आत्महत्या, जिंदा जला मिथिलेश साहू, परिजनों का बुरा हाल

अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 08 Nov 2025 06:42 PM IST
विज्ञापन
सार

बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के नगर लोडिंग साइड में शनिवार को कच्चे माइंस में बस चालक के पद पर कार्यरत मिथलेश साहू (उम्र लगभग 40 वर्ष) ने अपने घर के पीछे खुद पर केरोसिन डालकर आत्महत्या कर ली।

Raw Mines bus driver commits suicide Mithilesh Sahu burnt alive family in bad condition in Balod
बस चालक ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के नगर लोडिंग साइड में शनिवार को कच्चे माइंस में बस चालक के पद पर कार्यरत मिथलेश साहू (उम्र लगभग 40 वर्ष) ने अपने घर के पीछे खुद पर केरोसिन डालकर आत्महत्या कर ली।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, मिथलेश साहू कांकेर जिले के कच्चे माइंस कर्मचारियों को बस से लाने-ले जाने का कार्य करते थे।घटना के समय मिथलेश ने प्लास्टिक डिब्बे में भरा केरोसिन अपने ऊपर छिड़का और आग के हवाले कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।इस घटना की सूचना मिलते ही दल्लीराजहरा पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिथलेश साहू अपने पीछे दो बच्चों और परिवार को छोड़ गए हैं। हादसे के बाद परिवार और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। आत्महत्या के कारणों का पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed