सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Two people arrested for murdering an elderly woman in Balod

Balod Crime: असली समझ नकली बालियां निकालने के लिए फाड़ डाले बुजुर्ग के कान, महिला की हत्या; दो गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 10 Oct 2025 08:30 PM IST
विज्ञापन
Two people arrested for murdering an elderly woman in Balod
Balod Crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लूट के इरादे से घुसकर बुजुर्ग महिला की हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बालोद जिले के रनचिरई थाना क्षेत्र का यह पूरा मामला है। असली गहने समझ कर नकली कान की बाली निकालने के लिए हत्यारों ने महिला के कान काट डाले थे। पुलिस द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। दीपावली का खर्चा निकालने के लिए दोनों आरोपियों ने इस लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने हत्या के 24 घंटे के भीतर ही मामले को सुलझा लिया है।
Trending Videos


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर ने बताया कि रनचिरई थाना क्षेत्र के ग्राम पाउवारा से मोबाइल के जरिए पुलिस को सूचना दी गई कि पुराने मकान में पुनवंतिन देशलहरे उम्र 70 वर्ष अकेले रहती थी, जोकि मृत हालत में खाट पर पड़ी हुई हैं, उसके कान फटे हुए हैं और जेवर गहने गायब हैं। इसके बाद शिकायत पर थाने में अपराध पंजीबद्ध कर मौके पर पहुंची और पुलिस ने जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसी निकला हत्यारा
पुलिस ने जांच के दौरान पड़ोसी भूपेश चंदेल और विनोद दिवाकर से पूछताछ की तो सारा मामला खुलकर सामने आ गया। उन्होंने बताया कि दीपावली त्यौहार में रुपयों की जरूरत को पूरा करने के लिए उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। घर में घुसकर वे चोरी करने का सामान ढूंढ रहे थे, तभी बुजुर्ग महिला जाग गई, जिसके बाद मृतका का मुंह और गला दबाकर हत्या कर दी। कान में पहले आर्टिफिशियल इयररिंग्स को असली समझ कर उन्होंने उसके कान फाड़ डाले और गले में चांदी की चैन को भी लूट लिए लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed