{"_id":"6a4339bdf100cd578f094d64","slug":"woman-arrested-by-balod-police-for-fraud-involving-job-promises-by-flaunting-connections-with-the-chief-secretary-balod-news-c-1-1-noi1492-4450436-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालोद: सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार, 25 लाख से ज्यादा का फ्रॉड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालोद: सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार, 25 लाख से ज्यादा का फ्रॉड
Tue, 30 Jun 2026 09:19 AM IST
बालोद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: बालोद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 09:19 AM IST
विज्ञापन
मुख्य सचिव से पहुंच का धौंस दिखाकर नौकरी के नाम पर ठगी, बालोद पुलिस ने महिला को दबोचा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाली एक शातिर महिला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला खुद की पहचान छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव से होने का झांसा देकर बेरोजगारों को अपना शिकार बनाती थी। पुलिस ने महिला के पास से ठगी में इस्तेमाल किया गया मोबाइल जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
फर्जी ऑफर लेटर दिखाकर ऐंठे लाखों रुपये
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता डामिन साहू (निवासी मरारपारा, बालोद) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी महिला लता धीवर (पति आकाश धीवर, उम्र 36 वर्ष, निवासी पाण्डेपारा बालोद) ने ऊंची पहुंच का हवाला देकर अलग-अलग विभागों में नौकरी लगाने का झांसा दिया था।
विज्ञापन
महिला ने डामिन साहू को कृषि विभाग में, बिंदु दुबे को जिला अस्पताल में केयर टेकर और ललिता गजेंद्र को जिला अस्पताल में नौकरी लगाने का झांसा दिया था। इसके एवज में तीनों पीड़ितों से कुल 5,50,000 रुपये की धोखाधड़ी की गई।
विज्ञापन
कमीशन के खेल में 25 लाख से ज्यादा का फ्रॉड
गिरफ्तारी के बाद जब बालोद पुलिस ने आरोपी महिला लता धीवर से कड़ाई से पूछताछ की। महिला ने कुबूल किया कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर कुल सात लोगों को नौकरी का झांसा दिया और उनसे 25,50,000 रुपये ऐंठे थे।
महिला ने ठगी की रकम में से 23,92,500 रुपये अपने साथी द्वारा बताए गए बैंक खातों में ट्रांसफर किए थे। इस पूरे फ्रॉड के एवज में महिला को 1,57,000 रुपये कमीशन के रूप में मिले थे।
बालोद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे दिनांक 29 जून 2026 को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, सउनि सूरज साहू, प्र.आर. योगेश सिन्हा, आरक्षक लक्ष्मण साहू, महिला आरक्षक ममता ठाकुर और जागृति ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि नौकरी लगाने के नाम पर झांसा देने वाले और पैसों की मांग करने वाले बिचौलियों व ठगों से सावधान रहें। किसी भी संदेहास्पद लेनदेन की सूचना तुरंत नजदीकी थाने में दें।