{"_id":"68d69997377b0efa710c81bc","slug":"bhupesh-baghel-receives-a-grand-welcome-in-simga-chanderi-government-cornered-on-farmers-and-villagers-problem-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाटापारा: सिमगा के चंदेरी में भूपेश बघेल का भव्य स्वागत, किसानों-ग्रामीणों की समस्याओं पर सरकार को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाटापारा: सिमगा के चंदेरी में भूपेश बघेल का भव्य स्वागत, किसानों-ग्रामीणों की समस्याओं पर सरकार को घेरा
Fri, 26 Sep 2025 07:19 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क,भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क,भाटापारा
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 26 Sep 2025 07:19 PM IST
सार
भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के सिमगा ब्लॉक के ग्राम चंदेरी में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने विधायक इन्द्र साव के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
पूर्व सीएम भूपेश बघेल व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के सिमगा ब्लॉक के ग्राम चंदेरी में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने विधायक इन्द्र साव के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया। रतनपुर में मां महामाया के दर्शन के लिए जाते समय वे चंदेरी पहुंचे, जहां उन्होंने किसानों-ग्रामीणों से संवाद किया और सरकार को आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन
बघेल ने किसानों से धान की फसल, खाद की उपलब्धता, फसल में फैल रही बीमारियों और सिंचाई के पानी की स्थिति पर चर्चा की। किसानों ने शिकायत की कि नए पंजीयन और एग्री-स्टैक प्रणाली में खामियों के कारण हजारों किसान धान खरीदी से वंचित होने की कगार पर हैं। वहीं, ग्रामीणों ने लगातार बिजली कटौती और बढ़ते बिलों पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। हमारी सरकार ने आधा बिजली बिल योजना से जनता को राहत दी थी, लेकिन अब लोग भारी बिल और अघोषित कटौती से परेशान हैं। किसान खाद, पानी और बिजली—तीनों मोर्चों पर संकट झेल रहे हैं और सरकार केवल जश्न मना रही है। बघेल ने कहा कि जब छोटे व्यापारी और कारोबारी जीएसटी की जटिलताओं और कर के बोझ से जूझ रहे हैं, तब सरकार उत्सव मना रही है। यह जनता की तकलीफों पर नमक छिड़कने जैसा है। जीएसटी ने व्यापारियों और उपभोक्ताओं की कमर तोड़ दी है, ऐसे में जश्न का कोई औचित्य नहीं।
विज्ञापन
भूपेश बघेल ने कहा कि किसानों और व्यापारियों से संगठित होकर सरकार की नीतियों का विरोध करने का आह्वान किया और भरोसा दिलाया कि कांग्रेस उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। कांग्रेस किसानों, व्यापारियों और आम जनता की समस्याओं को लेकर सड़क से विधानसभा तक आवाज़ बुलंद करती रहेगी। सरकार जश्न मना रही है, जबकि जनता परेशानियों से जूझ रही है। यही असली मुद्दा है और हम इसे लगातार उठाते रहेंगे।