सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ten Killed In Mass Shooting In Johannesburg South Africa Report claims

South Africa: दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में गोलीबारी, शराबखाने में लोगों पर की अंधाधुंध फायरिंग; नौ की मौत

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Sun, 21 Dec 2025 10:37 AM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में रविवार को एक बार में बंदूकधारी हमलावरों ने घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की। अब तक मिली जानकारी के अनुसार गोलीबारी में 10 लोगों की मौत होने की आशंका है। वहीं, कई लोगों गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Ten Killed In Mass Shooting In Johannesburg South Africa Report claims
दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में गोलीकांड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में रविवार को भीषण गोलीकांड की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक जोहानिसबर्ग के पश्चिम में स्थित बेकर्सडाल टाउनशिप में गोलीबारी की घटना में नौ लोगों के मारे जाने की आशंका हैं। दक्षिण अफ्रीका की स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी है। गोलीबारी के बाद पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है।

Trending Videos


एसएबीसी न्यूज़ के अनुसार रविवार को जोहानिसबर्ग में हुई सामूहिक गोलीबारी में कम से कम नौ लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बंदूकधारियों ने एक अवैध शराबखाने में घुसकर बिना किसी चेतावनी के भीड़ पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जिससे दहशत और अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, पहले इस गोलीबारी में 10 लोगों के मारे जाने की बात कही जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोलीबारी पर क्या बोली पुलिस?
पुलिस ने एक बयान में कहा कि दो गाड़ियों में सवार हमलावरों ने शराबखाने में मौजूद लोगों पर गोलियां चलाईं और घटनास्थल से भागते समय भी अंधाधुंध फायरिंग करते रहे। प्रांतीय पुलिस आयुक्त मेजर जनरल फ्रेड केकाना ने एसएबीसी टेलीविजन से कहा कि मृतकों में एक ड्राइवर भी शामिल था, जो बार के बाहर मौजूद था।

बढ़ सकता है मरने वालों का आंकड़ा
पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आपातकालीन सेवाओं ने घायलों को पास के अस्पतालों में पहुंचाया। बताया जा रहा है कि गोलीबारी में घायल हुए लोगों में से कुछ की हालत गंभीर है। पुलिस ने हमले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक किसी संदिग्ध या मकसद का पता नहीं चल पाया है। माना जा रहा है कि गोलीबारी में मरने वालों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।

दिसंबर में गोलीबारी की दूसरी घटना
दक्षिण अफ्रीका में यह इस महीने की दूसरी बड़ी गोलीबारी की घटना है। हालिया घटना के बाद से ही देश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। बेकर्सडाल टाउनशिप में अवैध रूप से शराब परोसे जाने की बात सामने आई है। गौरतलब है कि दिसंबर महीने की शुरुआत में ही दक्षिण अफ्रीका की राजधानी प्रिटोरिया के पास गोलीबारी की घटना हुई थी। यहां एक हॉस्टल में बंदूकधारियों के हमले में तीन साल के एक बच्चे समेत 12 लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed