{"_id":"69ccd3f65b969b62e805c2fd","slug":"beginning-of-new-financial-year-in-cg-petrol-and-liquor-become-expensive-land-registration-becomes-cheaper-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में नए वित्तीय साल की शुरुआत: पेट्रोल-शराब महंगी, जमीन रजिस्ट्री सस्ती, पढ़ें पूरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में नए वित्तीय साल की शुरुआत: पेट्रोल-शराब महंगी, जमीन रजिस्ट्री सस्ती, पढ़ें पूरी खबर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:44 PM IST
विज्ञापन
सार
वितीय वर्ष 2026-27 के पहले दिन से छत्तीसगढ़ में कई बड़े आर्थिक बदलाव लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। जहां एक ओर कुछ फैसलों से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर कई जरूरी चीजें महंगी हो गई हैं।
सांकेतिक तस्वीर (एआई)
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
वितीय वर्ष 2026-27 के पहले दिन से छत्तीसगढ़ में कई बड़े आर्थिक बदलाव लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। जहां एक ओर कुछ फैसलों से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर कई जरूरी चीजें महंगी हो गई हैं।
प्रदेश में सबसे बड़ा बदलाव पेट्रोल की कीमत में देखने को मिला है। एक अप्रैल से पेट्रोल एक रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है, जिससे रोजमर्रा के खर्च पर असर पड़ना तय है। इसके साथ ही विदेशी शराब और बीयर की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है, जिससे इनका सेवन करना पहले से ज्यादा महंगा हो गया है। हालांकि देशी शराब के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे आम उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिली है।
वहीं राहत की बात यह है कि जमीन की रजिस्ट्री अब सस्ती हो गई है। राज्य सरकार ने स्टाम्प ड्यूटी पर लगने वाला 12 प्रतिशत सरचार्ज खत्म कर दिया है, जिससे प्रॉपर्टी खरीदने वालों को सीधा फायदा मिलेगा। रियल एस्टेट सेक्टर में इससे नई हलचल आने की उम्मीद जताई जा रही है।
कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में भी बढ़ोतरी हुई है। रायपुर में इसकी कीमत करीब 2300 रुपये तक पहुंच गई है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों की लागत बढ़ेगी और इसका असर आम लोगों पर भी पड़ेगा।
इसके अलावा टोल टैक्स भुगतान की व्यवस्था में भी बदलाव हुआ है। अब नकद भुगतान पूरी तरह बंद कर दिया गया है और केवल FASTag या UPI के जरिए ही भुगतान संभव होगा। साथ ही टोल दरों में वृद्धि के कारण हाईवे पर सफर भी महंगा हो गया है।
Trending Videos