फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara factory blast: Six injured told their ordeal

बेमेतरा बारूद फैक्ट्री में धमाका: रायपुर के मेकाहारा में भर्ती छह घायलों ने खौफनाक आंखों देखी मंजर किया बयां

Sat, 25 May 2024 05:13 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 25 May 2024 05:13 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिला के अंतर्गत आने वाले ग्राम पिरदा स्थित बारूद फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ। धमाके के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी का माहौल बना गया। घटना की आंखों देखी हाल घायलों ने बताया।

विज्ञापन
Bemetara factory blast: Six injured told their ordeal
ब्लास्ट से घायल हुए मजदुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिला के अंतर्गत आने वाले ग्राम पिरदा स्थित बारूद फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ। धमाके के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी का माहौल बना गया। घटना की आंखों देखी हाल घायलों ने बताया। किसी ने सेफ्टी को लेकर सवाल उठाया, तो किसी ने सावधानी को लेकर बात कही। उन्होंने बताया कि धमाका इतना भयानक था कि बिल्डिंग का परखच्चे उड़ गया। 

विज्ञापन


घायलों ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि फैक्ट्री में लोग अलग-अलग यूनिट में काम करते हैं। जिस यूनिट में ब्लास्ट हुआ है, वहां करीबन आठ से ज्यादा लोग काम कर रहे थे। घायलों ने बताया कि ब्लास्ट होने से वहां काम कर रहे लोग मलबे में दब गए होंगे। उन्होंने बताया कि वे सभी घायल पास के दूसरे यूनिट में काम कर रहे थे। वहीं पूरे फैक्ट्री में लगभग 800 से ज्यादा लोग काम करते हैं। 
विज्ञापन


डर-डरकर फैक्ट्री में काम करते हैं मजदूर
ब्लास्ट से घायलों को रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। यहां उन्होंने आंखो देखा मंजर को बताया। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में सुबह के समय काम पर कम लोग थे। वहां सावधानी नहीं बरती जाती है। फैक्ट्री में कब विस्फोट हो जाएगा, इसका कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता है। सभी मजदूर डर-डरकर फैक्ट्री में काम करते हैं। सेफ्टी को लेकर कोई पुख्ता इंतजाम नहीं रहता है। इससे लोगों की जान का खतरा भी बना रहता है। ये सारी बातें रायपुर अस्पताल में भर्ती घायलों ने कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुहं से एक ही आवाज निकला भागों
उन्होंने आंखो देखी मंजर को याद करते हुए कहा कि जब ब्लास्ट हुआ, तब मुहं से एक ही आवाज निकला भागों। जब ब्लास्ट ही तब हम अपने यूनिट से तुरंत भागे निकले, लेकिन ब्लास्ट भयानक था। यही वजह है कि दूसरे यूनिट में काम कर रहे लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि जहां ब्लास्ट हुआ है, वहां शायद ही कोई मजदूर जिंदा बचे होंगे।  


तीन में से एक यूनिट ब्लास्ट 
बताया जा रहा है कि फैक्ट्री का पूरा हिस्सा लगभग 40 एकड़ में फैला हुआ था। 50-50 हजार स्क्वेयर फीट के अंतराल में तीन यूनिट बनाये गए थे। इसमें से एक यूनिट ब्लास्ट हुआ है। साथ ही आसपास के दो और यूनिट को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं घटना के बाद सीएम विष्णुदेव साय ने सहायता राशि देने की घोषणा की है। हादसे में मृतक के परिजनों को पांच लाख और घायलों को पचास हजार रुपये मदद करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही इस हादसे की दंडाधिकारी जांच के आदेश दिये हैं। घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर में मेकाहारा अस्पताल में लाया गया है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य की उच्चस्तरीय निगरानी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed