{"_id":"6adcafb47c62118d38082cfe","slug":"bemetara-two-liquor-smugglers-arrested-while-transporting-750-quarters-of-liquor-from-raipur-to-borsi-for-festival-sale-goods-worth-rs576-lakh-seized-two-accomplices-escaping-on-scooter-bemetara-news-c-1-1-noi1482-4867679-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमेतरा: त्योहारों में खपाने ले जा रहे थे 750 पौवा शराब, पुलिस ने पकड़ी 5.76 लाख की खेप; दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमेतरा: त्योहारों में खपाने ले जा रहे थे 750 पौवा शराब, पुलिस ने पकड़ी 5.76 लाख की खेप; दो आरोपी गिरफ्तार
Sat, 24 Oct 2026 08:05 PM IST
बेमेतरा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: बेमेतरा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 08:05 PM IST
सार
दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ में शराब तस्करी का मामला सामने आया है। कंडरका-बोरसी मार्ग पर पुलिस ने 750 पौवा शराब और कार समेत 5.76 लाख रुपये का सामान जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दीपावली समेत आगामी त्योहारों में अवैध रूप से शराब बेचने की तैयारी कर रहे तस्करों की योजना पर पुलिस ने पानी फेर दिया। बेमेतरा जिले के कंडरका-बोरसी मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार से 750 पौवा देशी मसाला और अंग्रेजी शराब जब्त की है। मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि स्कूटी से कार की पायलेटिंग कर रहे दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
कार से 750 पौवा शराब बरामद
पुलिस के मुताबिक, 23 अक्टूबर को कंडरका चौकी की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रायपुर के उरला क्षेत्र की ओर से एक सफेद कार (सीजी 04 क्यूजेड 0384) में बड़ी मात्रा में अवैध शराब भरकर बारसी पारधी डेरा की ओर ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कंडरका-बोरसी मार्ग पर वाहनों की जांच शुरू की।
इसी दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में 750 पौवा देशी मसाला और अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जब्त शराब की कुल मात्रा 1 लाख 35 हजार एमएल बताई गई है।
विज्ञापन
त्योहारों में बिक्री के लिए जुटाई थी शराब
पुलिस ने मामले में नीलकुमार निषाद (25), निवासी मुटपुरी, थाना चंदनू, जिला बेमेतरा और वर्तमान निवासी मोवा-सड्डू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, रायपुर तथा दुर्गेश ध्रुव (25), निवासी मुटपुरी, जिला बेमेतरा को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आगामी त्योहारों में बिक्री के लिए अलग-अलग शराब दुकानों से कई दिनों तक थोड़ी-थोड़ी मात्रा में शराब जुटाई गई थी। बोरसी के एक व्यक्ति की मांग पर वे अपने दो अन्य साथियों के साथ शराब लेकर जा रहे थे। दोनों साथी स्कूटी से कार के आगे चलकर रास्ते की निगरानी कर रहे थे। पुलिस की चेकिंग देखकर वे मौके से फरार हो गए।
5.76 लाख रुपये का सामान जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 76 हजार रुपये की शराब और लगभग 5 लाख रुपये कीमत की कार जब्त की है। इस तरह कुल जब्ती की कीमत करीब 5.76 लाख रुपये आंकी गई है। कंडरका चौकी पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।