{"_id":"6a7bef7a0652ad101d0fac4e","slug":"bemetaras-strength-to-be-on-display-in-the-independence-day-parade-sp-reviews-preparations-at-basic-school-ground-bemetara-news-c-1-1-noi1482-4603585-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bemetara News: स्वतंत्रता दिवस की परेड में दिखेगा बेमेतरा का दमखम, एसपी ने परेड के पूर्वाभ्यास का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bemetara News: स्वतंत्रता दिवस की परेड में दिखेगा बेमेतरा का दमखम, एसपी ने परेड के पूर्वाभ्यास का लिया जायजा
Wed, 12 Aug 2026 10:44 AM IST
बेमेतरा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेमेतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेमेतरा
Published by: बेमेतरा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 10:44 AM IST
सार
स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। बेसिक स्कूल परेड ग्राउंड में होने वाले मुख्य समारोह से पहले अधिकारियों ने परेड का पूर्वाभ्यास देखा और सुरक्षा से लेकर यातायात व्यवस्था तक की समीक्षा की।
विज्ञापन
एसपी ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का जायजा लिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय मुख्य समारोह को इस बार भव्य, गरिमामय और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 15 अगस्त को ऐतिहासिक बेसिक स्कूल परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले समारोह से पहले एसपी त्रिलोक बंसल और जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने परेड के पूर्वाभ्यास का जायजा लेने के साथ सुरक्षा, मंच, बैठक, पार्किंग और यातायात व्यवस्था की बिंदुवार समीक्षा की।
विज्ञापन
एसपी त्रिलोक बंसल ने परेड में शामिल जवानों और स्कूली छात्र-छात्राओं के पूर्वाभ्यास को देखा। उन्होंने परेड के अनुशासन, कदमताल, आपसी समन्वय और निर्धारित मानकों के अनुरूप तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों और जवानों को निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमामय, अनुशासित और पूरी तरह सुरक्षित माहौल में आयोजित किया जाए। साथ ही व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: CG News: छत्तीसगढ़ को GeM का सस्टेनेबल प्रोक्योरमेंट अवार्ड, सरकारी खरीदी पहुंची 3 हजार 935 करोड़
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान परेड, झांकी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मंच व्यवस्था, ध्वजारोहण, अतिथि स्वागत और बैठक व्यवस्था की तैयारियों की जानकारी ली गई। इसके अलावा पेयजल, बिजली, स्वच्छता, यातायात, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी संबंधित अधिकारियों से चर्चा की गई। पुलिस प्रशासन ने समारोह के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता ने मंच, बैठक क्षमता, प्रवेश-निकास मार्ग और पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ पर्याप्त पेयजल और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह केवल शासकीय आयोजन नहीं, बल्कि जनभागीदारी का उत्सव है। ऐसे में समारोह में आने वाले किसी भी नागरिक को किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी भूषण एक्का, अपर कलेक्टर प्रकाश भारद्वाज, रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सोनल ग्वाला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस जवान और स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।