{"_id":"644e60a80bd3eadd5e0c8277","slug":"pm-modi-praised-chhattisgarh-s-deurgaon-women-in-mann-ki-baat-program-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मन की बात' में छत्तीसगढ़: पीएम मोदी ने कहा- देऊरगांव की महिलाएं अच्छा काम कर रहीं; चलाती हैं सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मन की बात' में छत्तीसगढ़: पीएम मोदी ने कहा- देऊरगांव की महिलाएं अच्छा काम कर रहीं; चलाती हैं सफाई अभियान
Sun, 30 Apr 2023 06:05 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेमेतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेमेतरा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 30 Apr 2023 06:05 PM IST
सार
प्रधानमंत्री ने कहा कि, साथियों, मुझे इस बात का बहुत संतोष है कि ‘मन की बात’ में हमने देश की नारी शक्ति की सैकड़ों प्रेरणादायी गाथाओं का जिक्र किया है। छत्तीसगढ़ के देऊर गांव की महिलाएं अच्छा काम कर रही हैं। वो अपने गांव के चौराहों, सड़कों और मंदिरों की सफाई के लिए अभियान चलाती हैं। लोगों को जागरुक करती हैं।
विज्ञापन
देऊरगांव में साफ-सफाई करतीं महिलाएं।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'मन की बात' कार्यक्रम का रविवार को 100वां एपिसोड प्रसारित किया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ की भी बात हुई। इसमें बेमेतरा जिले की साजा विधानसभा का नाम आया। वही क्षेत्र जहां का बिरनपुर गांव सांप्रदायिकता की आग में कुछ दिनों पहले सुलग रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात की तो इसी साजा के देऊरगांव का भी जिक्र निकल आया। प्रधानमंत्री ने गांव की महिलाओं के काम की तारीफ करते हुए उसे देश के लिए मिसाल बताया है। यहां महिलाएं गांव में सफाई अभियान चलाती हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्राम देऊरगांव के जय गोंडवाना महिला स्वसहायता समूह का नाम और उनके काम की बात की। इस समूह को देश के लिए मिसाल तक बताया। कहा कि, साथियों, मुझे इस बात का बहुत संतोष है कि ‘मन की बात’ में हमने देश की नारी शक्ति की सैकड़ों प्रेरणादायी गाथाओं का जिक्र किया है। चाहे हमारी सेना हो या फिर खेल जगत हो। छत्तीसगढ़ के देऊर गांव की महिलाएं अच्छा काम कर रही हैं। वो अपने गांव के चौराहों, सड़कों और मंदिरों की सफाई के लिए अभियान चलाती हैं। लोगों को जागरुक करती हैं।
विज्ञापन
गांव की साफ-सफाई का महिलाओं ने उठा रखा है बीड़ा
इस समूह में कलिन्द्री सोरी, द्रौपती कुंजाम, हिना नेताम, इंद्राणी, तिजिया, विश्वासा, रामहीन, जामीन, शुकवारो समेत और भी महिला सदस्य शामिल हैं। समूह की अध्यक्ष शांति नेताम हैं। इस ग्रुप का नाम जय गोंडवाना महिला स्वसहायता समूह है। 75वें स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले इन महिलाओं ने गांव में अपने स्तर पर अभियान शुरू किया। समूह की अध्यक्ष ने बताया, गांव को साफ रखने का हमने सोचा। गली-गली डस्टबिन लेकर साफ-सफाई कर सफाई का काम शुरू किया। यह गांव साजा से करीब 10 किमी दूर है।
विज्ञापन
कोरबा के चित्रा टॉकीज में हुआ प्रसारण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात प्रोग्राम का 100वां एपिसोड भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों ने भी सुना। कोरबा में अलग-अलग बूथों के अलावा, भाजपा कार्यालय, चित्रा टॉकीज कोसाबाड़ी, रामपुर बस्ती में कार्यक्रम का टेलीकास्ट किया गया। जिले के चारों विधानसभाओ में 100-100 बूथों पर कार्यक्रम के लिए आयोजन किया गया था। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने बताया कि मन की बात का 100 वां एपिसोड यादगार था। चित्र टॉकीज में वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल मोदी अन्य लोगों के साथ पहुंचे थे।