फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Bemetara News: Gang Stole Valuables in 11 Minutes, Pledged Stolen Jewellery for Gold Loan; Five Arrested

Bemetara: 11 मिनट में उड़ाया लाखों का माल, चोरी के जेवर गिरवी रख उठाया गोल्ड लोन, गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार

Mon, 03 Aug 2026 11:24 PM IST
बेमेतरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेमेतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेमेतरा Published by: बेमेतरा ब्यूरो Updated Mon, 03 Aug 2026 11:24 PM IST
सार

महज 11 मिनट के भीतर घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी करने वाले शातिर गिरोह को पुलिस ने आखिरकार दबोच लिया। आरोपियों ने चोरी के जेवर गिरवी रखकर गोल्ड लोन लिया और चोरी की रकम से टीवी व मोबाइल भी खरीद लिए थे।

विज्ञापन
Bemetara News: Gang Stole Valuables in 11 Minutes, Pledged Stolen Jewellery for Gold Loan; Five Arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

विस्तार

बेमेतरा शहर के सिंघौरी वार्ड में महज 11 मिनट के भीतर लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। सिटी कोतवाली और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के जेवर, वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक, ताला काटने के औजार, टीवी, मोबाइल, गोल्ड प्लेज कार्ड, गोल्ड लोन के दस्तावेज और नकदी सहित करीब 13.70 लाख रुपये का सामान बरामद किया है। गिरोह के चार आरोपियों पर पहले से चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट, जुआ और मारपीट सहित 90 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


रविवार को पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वार्ड-12 सिंघौरी निवासी पवन शाह (36) ने 22 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार 21 और 22 जुलाई की दरमियानी रात 2:42 बजे से 2:53 बजे के बीच दो बदमाश घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी में रखे करीब 4.60 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर तथा 1 लाख रुपये नकद चोरी कर फरार हो गए। पूरी वारदात महज 11 मिनट में अंजाम दी गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ambikapur: पुल के अभाव में बारिश बनी आफत, जान हथेली पर रखकर नाला पार कर रहे लोग, वर्षों से अधूरी पड़ी मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित की। डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम की मदद से घटनास्थल की जांच की गई। इसके बाद साइबर सेल ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर संदिग्धों की पहचान की। पूछताछ में अजय कुमार जैन, मोहम्मद सुमोन खान और राजेश निषाद ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।

चोरी के जेवर गिरवी रखकर लिया गोल्ड लोन
जांच में पता चला कि चोरी के बाद आरोपियों ने नकदी का आपस में बंटवारा कर लिया। मुख्य आरोपी अजय कुमार जैन ने अपनी पत्नी दिव्या सांखला के साथ मिलकर चोरी के कंगन और सोने की चेन राजनांदगांव के एक ज्वेलर्स को करीब 2 लाख रुपये में बेच दिए। वहीं रानी हार, अंगूठी और टॉप्स को एक स्मॉल फाइनेंस बैंक में 4.75 लाख रुपये के गोल्ड लोन पर गिरवी रख दिया।

चोरी की रकम से आरोपियों ने टीवी और मोबाइल खरीदे, जबकि कुछ राशि ऑनलाइन विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, ताला काटने की आरी, बोरा उठाने का हुक, चोरी की रकम से खरीदा गया टीवी और मोबाइल, गोल्ड प्लेज कार्ड, गोल्ड लोन के दस्तावेज, नकदी और चोरी के अधिकांश जेवर बरामद कर लिए। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 13.70 लाख रुपये आंकी गई है।


आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं 90 से अधिक मामले
पुलिस ने अजय कुमार जैन, मोहम्मद सुमोन खान, राजेश निषाद, दिव्या बाई सांखला (जैन) और आदित्य जैन (ज्वेलर्स संचालक) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

जांच में यह भी सामने आया कि अजय कुमार जैन पर 41, राजेश निषाद पर 33, मोहम्मद सुमोन खान पर 7 और दिव्या बाई पर 11 आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गिरोहबंदी तथा चोरी का माल खरीदने और छिपाने से संबंधित धाराएं भी जोड़ दी हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed