{"_id":"6911b56103ee95796d06a56d","slug":"unknown-vehicle-hits-bike-rider-death-on-the-spot-mourning-among-family-members-in-bemetara-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमेतरा: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमेतरा: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत
Mon, 10 Nov 2025 04:35 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 10 Nov 2025 04:35 PM IST
सार
जिले में एक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई है। यह हादसा बेमेतरा थाना क्षेत्र के ग्राम झलमला आदिशक्ति ढाबा के पहले बेमेतरा-सिमगा रोड के पास मिली है।
विज्ञापन
सिटी कोतवाली बेमेतरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में एक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई है। यह हादसा बेमेतरा थाना क्षेत्र के ग्राम झलमला आदिशक्ति ढाबा के पहले बेमेतरा-सिमगा रोड के पास मिली है। थाना से मिली जानकारी अनुसार मृतक परमानंद साहू पिता शिवनंदन साहू उम्र 35 निवासी ग्राम खिलोरा अपनी बाइक से घर जा रहा था। तभी घटना स्थल पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में परमानंद साहू को गंभीर चोट आई।
विज्ञापन
मौके से उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आज सोमवार को पीएम बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत धारा 112, 183 व बीएनएस की धारा 106(1) व 281 के तहत मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।
विज्ञापन