{"_id":"68ff107d5288e5fd580d665f","slug":"speeding-car-driven-by-rich-man-crushed-five-people-and-three-died-in-bemetara-2025-10-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CG News: बेमेतरा में रईसजादे की बेकाबू कार का कहर, पांच को रौंदा...तीन की मौत; भीड़ ने आरोपी के घर को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: बेमेतरा में रईसजादे की बेकाबू कार का कहर, पांच को रौंदा...तीन की मौत; भीड़ ने आरोपी के घर को घेरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 27 Oct 2025 11:58 AM IST
विज्ञापन
सार
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। जहां पर एक रईजादे की तेज रफ्तार कार ने पांच लोगों को रौंद डाला, जिसमें से तीन की मौत हो चुकी है। गुस्साए लोगों ने बिजनेसमैन के घर पर धावा बोल दिया।
बिजनेसमैन के घर पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
रविवार देर रात छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में रईसजादे की रफ्तार का कहर देखने को मिला है। आरोपी चालक ने तीन लोगों को अपने वाहन से रौंद दिया। इस घटना में तीन लोगों को मौत हुई है। वही, 5 लोग गंभीर रूप से घायल है।
Trending Videos
गंभीर को देर रात रायपुर रैफर किया गया है। दूसरी ओर इस घटनाक्रम के बाद लोग भड़क उठे व बिजनेसमैन के घर को अचानक घेराव कर दिया। घर में तोड़फोड़ व वाहन को नुकसान पहुंचाया गया है। वहीं दूसरी तरफ आज सोमवार को घटना के विरोध में बेमेतरा बंद का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके अलावा मृतक के परिजनों ने देर रात शव को शहर के सिग्नल चौक में रखकर प्रदर्शन किए है। तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया। मिली जानकारी अनुसार फोर व्हीलर चालक ने भीड़ भरी सड़क पर बेकाबू होकर एक के बाद एक पांच वाहनों को टक्कर मार दी। तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने स्थिति को अपने कंट्रोल में ले लिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। बेमेतरा एसएसपी रामकृष्ण साहू ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।