{"_id":"69b3dea39817ad132b02acf3","slug":"betting-was-going-on-through-mobile-two-bookies-were-caught-in-raipur-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur Crime News: मोबाइल में चल रहा था सट्टे का खेल, रायपुर में दो सटोरिये दबोचे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur Crime News: मोबाइल में चल रहा था सट्टे का खेल, रायपुर में दो सटोरिये दबोचे गए
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 13 Mar 2026 03:23 PM IST
विज्ञापन
सार
राजधानी रायपुर में मोबाइल फोन के जरिए अंकों में दांव लगाकर सट्टा संचालित करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन और साढ़े 52 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी रायपुर में मोबाइल फोन के जरिए अंकों में दांव लगाकर सट्टा संचालित करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन और साढ़े 52 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है।
यह कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम ने की। पुलिस को सूचना मिली थी कि काली माता मंदिर के पास दो व्यक्ति मोबाइल फोन के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बताए गए हुलिये के आधार पर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम गोपाल भीसे और बब्बन रजा उर्फ अख्तर बताए। पुलिस ने जब उनके मोबाइल फोन की जांच की तो उसमें अंकों के आधार पर ‘राजधानी’ और ‘कल्याण’ सट्टा पट्टी में दांव लगाते हुए सट्टा संचालन करते पाया गया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन और 52,500 रुपये नकद जब्त किए। इस मामले में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 और 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos